धोनी ने 48 गेंदों में 84 रन ठोक मचाया तहलका, चेन्नई की 1 रन से हार के बावजूद रचा नया इतिहास

MS Dhoni: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 48 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 84 रन की जोरदार पारी खेलते हुए रचा नया इतिहास, जानिए कौन सा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 22, 2019 11:27 AM2019-04-22T11:27:33+5:302019-04-22T12:07:10+5:30

IPL 2019: MS Dhoni Becomes first Indian to hit 200 sixes in IPL | धोनी ने 48 गेंदों में 84 रन ठोक मचाया तहलका, चेन्नई की 1 रन से हार के बावजूद रचा नया इतिहास

धोनी आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

googleNewsNext

एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपनी सबसे धमाकेदार पारियों में से एक खेलते हुए बैंगलौर के खिलाफ अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के अकेले दम ही लगभग जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस मैच में धोनी की 7 छक्कों और 5 चौकों से सजी 84 रन की तूफानी पारी के बावजूद 161 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई को ये मैच 1 रन से गंवाना पड़ा।

धोनी ने चेन्नई की हार के बावजूद रचा इतिहास

84 रन की पारी खेलते हुए धोनी ने सिर्फ आईपीएल में अपना सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया बल्कि वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। 

आरसीबी के खिलाफ अपनी 84 रन की पारी के दौरान 7 छक्के जड़ते हुए धोनी ने ये उपलब्धि हासिल की। धोनी आईपीएल इतिहास में 200 छक्कों की उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल (323 छक्के) और एबी डिविलियर्स (204) ही ये कारनामा कर सके हैं।

आरसीबी vs चेन्नई के मैच के दौरान 7 छक्के जड़ते हुए धोनी ने आईपीएल में अपने छक्कों की संख्या 203 तक पहुंचा दी। 

धोनी के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और सुरेश रैना का नंबर है, जिन्होंने 190-190 छक्के जड़े हैं जबकि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अब तक 186 छक्के लगाए हैं।

-साथ ही धोनी आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। 

चेन्नई को ये मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 26 रन की जरूरत थी और धोनी ने उमेश यादव के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़ते हुए 24 रन ठोक डाले, लेकिन आखिरी गेंद को वह मिस कर गए और बाई लेने दौड़े लेकिन आरसीबी के विकेटकीपर ने चेन्नई के शार्दुल ठाकुर को रन आउट कर दिया और चेन्नई मैच 1 रन से हार गई।

Open in app