India vs Sri Lanka 2023: 31 साल और 390 दिन की उम्र में डेब्यू, 102वें खिलाड़ी, सचिन और द्रविड़ क्लब में शामिल

India vs Sri Lanka 2023:भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पदार्पण किया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 5, 2023 07:06 PM2023-01-05T19:06:12+5:302023-01-05T19:07:19+5:30

India vs Sri Lanka 2023 Rahul Tripathi Debut age 31 years and 390 days Sachin Tendulkar and Rahul Dravid join club 102nd player Team India | India vs Sri Lanka 2023: 31 साल और 390 दिन की उम्र में डेब्यू, 102वें खिलाड़ी, सचिन और द्रविड़ क्लब में शामिल

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले तीसरे सबसे अधिक उम्र के क्रिकेटर हैं।

googleNewsNext
Highlights टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले तीसरे सबसे अधिक उम्र के क्रिकेटर हैं। श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया।

India vs Sri Lanka 2023: आखिरकार राहुल त्रिपाठी को मौका मिल गया। सात माह के लंबे इंतजार के बार टीम इंडिया के डेब्यू किया। राहुल डेब्यू करने वाले 102वें खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कैप सौंपी। 

त्रिपाठी 31 साल और 390 दिन की उम्र में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले तीसरे सबसे अधिक उम्र के क्रिकेटर हैं। उनसे अधिक उम्र में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पदार्पण किया था।

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव करते हुए चोटिल संजू सैमसन की जगह बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को पदार्पण का मौका दिया है जबकि हर्षल पटेल की जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया। श्रीलंका ने कोई बदलाव नहीं किया है। 

Open in app