IND Vs AUS, 4th Test: खराब रोशनी के कारण पहले खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 6/0

By विनीत कुमार | Published: January 6, 2019 05:04 AM2019-01-06T05:04:41+5:302019-01-06T12:16:57+5:30

india vs australia 4th test 4th day live score update and blog sydney | IND Vs AUS, 4th Test: खराब रोशनी के कारण पहले खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 6/0

India Vs Australia 4th test Live

googleNewsNext
Highlightsसिडनी टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 7 विकेट पर बनाये 622 रनभारत 2-1 से आगे, ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज गंवाने का खतरा

खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल तय समय से पहले खत्म करने की घोषणा कर दी गई है। दिन का खेल खत्म होने तक फॉलोऑन खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिये हैं। इस लिहाज से भारत के पास अब भी 316 रनों की बढ़त है।

इससे पहले भारत को सिडनी में जारी चौथे टेस्ट की पहली पारी में 322 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया के 7 विकेट पर 622 के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम रविवार को चौथे दिन 300 रनों पर सिमट गई। भारत ने इस बड़ी बढ़त के बाद फॉलोऑन देते हुए एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 99 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलता मिली। एक विकेट जसप्रीत बुमराह को मिला।

बारिश के कारण चौथे दिन लंच से पहले के सेशन में कोई गेंद नहीं डाली जा सकी और मैच देर से शुरू हुआ। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के 6 विकेट पर 236 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 64 रन जोड़कर उसके बाकी के बल्लेबाज चौथे दिन पवेलियन लौट गये। मिशेल स्टार्क 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। जोश हेजलवुड आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 44 गेंदों पर 25 रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए हेजलवुड और स्टार्क के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई।

बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 236 रन बना लिये थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक रन मार्कस हैरिस के बल्ले से निकले। सलामी बल्लेबाज हैरिस 120 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की ओर से पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159 नाबाद) ने दमदार पारी खेली। इसके अलावा जडेजा ने भी 81 रन बनाये।

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया अगर सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में भी कामयाब रही तो ये इतिहास रचने जैसा होगा क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 

भारत ने सीरीज का पहला मैच ऐडिलेड में 31 रनों से जीता था। वहीं, पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में वापसी कर ली थी। लेकिन सबसे बड़ा उलटफेटर मेलबर्न में दिखा जब भारत ने 37 साल बाद एमसीजी पर जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की ऐतिहासिक बढ़त बना ली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

भारतीय टीम: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और  जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लॉबशेन, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन (विकेटकीपर/कप्तान), पैट कमिंस मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड

LIVE

Get Latest Updates

11:54 AM

चौथे दिन का खेल खत्म

खराब रोशनी के कारण चौथे दिन के खेल को खत्म करने की घोषणा कर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में स्कोर- 6/0. भारत के पास अब भी 316 रनों की बढ़त। मार्कस हैरिस 2 रन और उस्मान ख्वाजा 4 रन पर खेल रहे हैं। 


11:14 AM

मैच रोके जाने के कारण तय समय से पहले ही ले लिया गया टी-ब्रेक...


10:15 AM

रोका गया मैच

खराब रोशनी के कारण मैच रोका गया। मैच रोके जाने तक दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 6/0. उस्मान ख्वाजा 4 रन जबकि मार्कस हैरिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:00 AM

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू, मार्कस हैरिस और उस्माना ख्वाजा क्रीज पर। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 4/0

09:54 AM

भारत ने फॉलोऑन दिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर करेगी बल्लेबाजी।

09:46 AM

भारत को 322 की बढ़त

104.5 ओवर: कुलदीप की गेंद पर जोश हेजलवुड (21) LBW आउट। हेजलवुड ने 45 गेंदों पर 2 चौके लगाये। मिशेल स्टार्क 29 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया 300 पर ऑलआउट। भारत को 322 रनों की बढ़त मिली।

09:22 AM

99 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 281/9. जोश हेजलवुड 25 गेंदों पर 11 जबकि मशेल स्टार्क 40 गेंदों पर 20 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच आखिरी विकेट के लिए 49 गेंदों पर 23 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया अभी भारत के 622 के जवाब में 341 रन पीछे है।

08:55 AM

90.5 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका। स्कोर- 258/9. कुलदीप यादव की गेंद पर नाथन लायन बिना खाता खोले LBW आउट। जोश हेजलवुड क्रीज पर। स्टार्क 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:53 AM

89.4 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका। जसप्रीत बुमराह ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (37) को बोल्ड किया। हैंड्सकॉम्ब ने 111 गेंदों पर 5 चौके लगाये। मिशेल स्टार्क 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। नाथन लायन अगले बल्लेबाज

08:26 AM

84. 3 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका। मोहम्मद शमी ने पैट कमिंस (25) को बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया- 236/7. पीटर हैंड्सकॉम्ब 94 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब मिशेल स्टार्क बैटिंग के लिए आए हैं। 


08:21 AM

बारिश खत्म होने के बाद चौथे दिन का मैच शुरू, लंच से पहले कोई गेंद नहीं फेंका जा सका था।

07:51 AM

लंच का समय पूरा पर फिलहाल अभी भी हल्की बारिश जारी। मैच शुरू होने में थोड़ा और समय लग सकता है।

06:53 AM

बारिश ने धोया पहले सत्र का खेल

बारिश के कारण चौथे दिन पहले सेशन का खेल नहीं हो सका है। स्थानीय समय के अनुसार 12.30 बजे लिया जाएगा लंच। दोपहर 1.10 बजे (भारतीय समय के अनुसार सुबह 7.40 बजे) दोबारा खेल शुरू करने की होगी कोशिश। 


06:09 AM

एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। मैदान पर कवर्स वापस आ गये हैं और निश्चित तौर पर खेल शुरू होने में और देरी होगी।

05:26 AM

एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। मैदान पर कवर्स वापस आ गये हैं और निश्चित तौर पर खेल शुरू होने में और देरी होगी।

05:13 AM

बारिश अब फिलहाल नहीं हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में स्थानीय समय के अनुसार 11 बजे शुरू हो सकता है चौथे दिन का खेल। भारतीय समय के अनुसार अगर बारिश और नहीं हुई तो करीब 5.30 बजे से मैच शुरू होगा। 


05:06 AM

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया- 236/6. दिन का खेल खत्म होने तक पीटर हैंड्सकॉम्ब 91 गेंदों पर 28 रन जबकि पैट कमिंस 41 गेंदों पर 25 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया अब भी भारत से पहली पारी में 386 रन पीछे हैं।

Open in app