IND Vs AUS, 4th Test: बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल पहले खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 236/6

By विनीत कुमार | Published: January 5, 2019 05:03 AM2019-01-05T05:03:06+5:302019-01-05T11:40:50+5:30

india vs australia 4th test 3rd day live score update and blog sydney | IND Vs AUS, 4th Test: बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल पहले खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 236/6

India Vs Australia 4th Test Live update

googleNewsNext
Highlightsभारत सिडनी टेस्ट में मजबूत स्थिति में, पहली पारी में बनाये 7 विकेट पर 622 रनआज खेल का तीसरा दिन, चार मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट में भारत बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। बारिश और खराब मौसम के कारण तीसरे दिन का खेल तय समय से पहले ही खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 236 रन बना लिये हैं। दिन का खेल खत्म होने तक पीटर हैंड्सकॉम्ब 91 गेंदों पर 28 रन जबकि पैट कमिंस 41 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भी भारत से पहली पारी में 386 रन पीछे हैं।

भारत की ओर से तीसरे दिन कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। वहीं, रवींद्र जडेजा को 2 सफलता मिली। मोहम्मद शमी ने एक विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले मार्कस हैरिस हैं। सलामी बल्लेबाज हैरिस 120 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत की पहली पारी में 7 विकेट पर 622 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर से निपटने की चुनौती है। भारत की ओर से पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159 नाबाद) ने दमदार पारी खेली। इसके अलावा जडेजा ने भी 81 रन बनाये।

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया अगर सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में भी कामयाब रही तो ये इतिहास रचने जैसा होगा क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 

भारत ने सीरीज का पहला मैच ऐडिलेड में 31 रनों से जीता था। वहीं, पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में वापसी कर ली थी। लेकिन सबसे बड़ा उलटफेटर मेलबर्न में दिखा जब भारत ने 37 साल बाद एमसीजी पर जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की ऐतिहासिक बढ़त बना ली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

भारतीय टीम: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और  जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लॉबशेन, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन (विकेटकीपर/कप्तान), पैट कमिंस मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड

LIVE

Get Latest Updates

11:35 AM

तीसरे दिन का खेल खत्म

बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल पहले खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 236/6. पीटर हैंड्सकॉम्ब 91 गेंदों पर 28 रन जबकि पैट कमिंस 41 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया अब भी 386 रन पीछे 


11:00 AM

खराब रोशनी के कारण मैच रूका

खराब रोशनी के कारण मैच को रोक दिया गया है। मैच रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 83.3 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 236 रन बनाये हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब 91 गेंदों पर 28 रन जबकि पैट कमिंस 41 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 


10:22 AM

63 ओवर: ऑस्ट्रेलिया- 208/6. पैट कमिंस 9 रन और पीटर हैंड्सकॉम्ब 22 रनों पर खेल रहे हैं

10:08 AM

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

68.6: टी-ब्रे के बाद खेल के पहले ही ओवर में ऑस्ट्रलिया को झटका। कुलदीप यादव ने टिम पेन (5) को बोल्ड किया। ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका। स्कोर- 198/6. पीटर हैंड्सकॉम्ब (21) और पैट कमिंस क्रीज पर

09:45 AM

टी-ब्रेक

68 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 198/5. टी-ब्रेक की घोषणा। टिम पेन 8 गेंदों पर 5 रन और पीटर हैंड्सकॉम्ब 45 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत से पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया अभी 424 रन पीछे 


09:35 AM

पांचवां झटका

66.2 ओवर: कुलदीप यादव ने अपने ही गेंद पर ट्रेविस हेड (20) का कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका। स्कोर- 192/5. पीटर हैंड्सकॉम्ब 20 रनों पर खेल रहे हैं।

08:31 AM

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

51.4 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका। मोहम्मद शमी की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने लिया मार्नस लॉबशेन (38) का बेहतरीन कैच। ऑस्ट्रेलिया- 152/4. अब ट्रेविस हेड और पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर

08:17 AM

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

48.1 ओवर: जडेजा को दूसरी सफलता। शॉन मार्श (8) आउट। ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका। मार्नस लॉबशेन 30 रनों पर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 144/3

07:48 AM

लंच के बाद खेल शुरू

तीसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। रवींद्र जडेजा ने डाला लंच के बाद पहला ओवर। इस ओवर से 5 रन आए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 127/1

07:48 AM

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

42.6 ओवर: भारत को बड़ी सफलता, मार्कस हैरिस (79) बोल्ड। जडेजा ने लिया विकेट। हैरिस ने 120 गेंदों की पारी में 8 चौके लगाये। मार्नस अभी 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 128/2. शॉन मार्श अब बैटिंग के लिए आए हैं।

07:05 AM

लंच ब्रेक

40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 122/1. लंच की घोषणा हुई। तीसरे दिन के लंच तक मार्नस लॉबशेन 60 गेंदों पर 18 रन जबकि मार्कस हैरिस 109 गेंदों पर 77 रन बनाकर जमे हुए हैं। दोनों के बीच 108 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए हो चुकी है। 


06:50 AM

37 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 117/1. मार्कस हैरिस 102 गेंदों पर 74 रन जब मार्नस लॉबशन 49 गेंदों पर 16 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद पर 45 रनों की साझेदारी।

06:22 AM

ऑस्ट्रेलिया के 100 रन

29.3 ओवर: कुलदीप यादव की गेंद पर हैरिस के सिंगल से ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे। हैरिस 84 गेंदों पर 64 रन जबकि मार्नस लॉबशेन 23 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैरिस ने 8 चौके लगाये हैं।

06:03 AM

24.1 ओवर: बुमराह की गेंद पर सिंगल से मार्कस हैरिस का अर्धशतक पूरा। हैरिस ने 67 गेंदों पर 5 चौके से लगाई ये फिफ्टी। हैरिस की ये दूसरी टेस्ट फिफ्टी है। ऑस्ट्रेलिया 25 ओवर के बाद- 80/1

05:51 AM

भारत को पहली सफलता

21.6 ओवर: भारत को पहली सफलता। कुलदीप यादव की गेंद पर उस्मान ख्वाजा (27) चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट। ऑस्ट्रेलिया- 72/1. मार्कस हैरिस 61 गेंदों पर 45 रनों पर खेल रहे हैं। मार्नस लॉबशेन अब बैटिंग के लिए आए हैं। 


05:33 AM

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन

16.3 ओवर: रवींद्र जडेजा की गेंद पर मार्कस हैरिस के चौके से ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 57/0. हैरिस 45 गेंदों पर 37 रन और उस्मान ख्वाजा 57 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:06 AM

तीसरे दिन का खेल शुरू

सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में दूसरे दिन के बिना किसी नुकसान के 24 रनों से आगे खेलने उतरा है। भारत ने पहली पारी 622/7 रन बनाकर घोषित की है। जसप्रीत बुमराह ने डाला पहला ओवर और इस ओवर से 6 रन आए। ऑस्ट्रेलिया-27/0. मार्कस हैरिस 22 रन और उस्मान ख्वाजा 5 रन पर खेल रहे हैं। 

Open in app