IND vs AUS: नागुपर में धोनी की कोई नहीं कर सका बराबरी, 134 की औसत से ठोके इतने रन

India vs Australia, 2nd ODI: धोनी ने वीसीए स्टेडियम में अक्टूबर 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दिसंबर 2009 में श्रीलंका के विरुद्ध उन्होंने 107 रन ठोके थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 4, 2019 02:18 PM2019-03-04T14:18:38+5:302019-03-04T14:18:38+5:30

India vs Australia, 2nd ODI: MS Dhoni has scored 268 runs in 5 games and that is the most for any batsman in Nagpur. | IND vs AUS: नागुपर में धोनी की कोई नहीं कर सका बराबरी, 134 की औसत से ठोके इतने रन

IND vs AUS: नागुपर में धोनी की कोई नहीं कर सका बराबरी, 134 की औसत से ठोके इतने रन

googleNewsNext

India vs Australia, 2nd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागुपर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने इस मैदान पर 5 मैचों की 4 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 268 रन बनाए हैं। 

इस दौरान धोनी ने 134 की औसत से 2 शतक भी लगाए हैं। धोनी इस मैदान पर अब तक वनडे में कुल 19 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। धोनी के बाद दूसरे स्थान पर विराट कोहली (209) मौजूद हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों में शेन वॉट्सन (183) इकलौते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।

वीसीए स्टेडियम में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (वनडे):

268 रन- महेंद्र सिंह धोनी (2 शतक)

209 रन- विराट कोहली (1 शतक, 1 अर्धशतक)

204 रन- रोहित शर्मा (1 शतक, 1 अर्धशतक)

183 रन- शेन वॉट्सन (1 शतक, 1 अर्धशतक)

158 रन- सचिन तेंदुलकर (1 शतक)

धोनी ने वीसीए स्टेडियम में अक्टूबर 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दिसंबर 2009 में श्रीलंका के विरुद्ध उन्होंने 107 रन ठोके। मार्च 2011 में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 12, जबकि अक्टूबर 2013 ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध नाबाद 25 रन की पारी खेली थी।

प्रदर्शन पर एक नजर: 7 जनवरी 1981 को रांची में जन्मे इस विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 339 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 82 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10474 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 71 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 175 मैचों में उन्होंने 58 बार नाबाद रहते हुए 20 अर्धशतक की मदद से 4016 रन बनाए हैं।

Open in app