आईपीएल से पहले गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधा यह भारतीय क्रिकेटर, पिछले सीजन मुंबई इंडियंस को जिताया था खिताब

Jayant Yadav ties the knot with Disha Chawla : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल मुकाबले में जयंत यादव ने गेंद से मुंबई के लिए बेहद किफायती गेंदबाजी की थी। मुंबई की जीत में जयंत का रोल भी बेहद अहम रहा था।

By अमित कुमार | Published: February 16, 2021 06:06 PM2021-02-16T18:06:34+5:302021-02-16T18:06:34+5:30

India all-rounder Jayant Yadav ties the knot with Disha Chawla pictures viral | आईपीएल से पहले गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधा यह भारतीय क्रिकेटर, पिछले सीजन मुंबई इंडियंस को जिताया था खिताब

मुंबई इंडियंस की टीम। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlights जयंत यादव से पहले भी इस साल कई भारतीय क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधे हैं। जयंत यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा चावला संग सात फेरे लिए।आईपीएल में इस साल जयंत यादव एक बार फिर मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे।

Jayant Yadav ties the knot with Disha Chawla : भारतीय क्रिकेटर जयंत यादव ने शादी कर ली है। जयंत यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा चावला संग शादी रचा ली है। जयंत यादव की शादी की तस्वीर को युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साल 2017 में भारत के लिए आखिरी बार खेलने वाले जयंत यादव पिछले सीजन आईपीएल में मुंबई टीम का हिस्सा थे। 

जयंत यादव ने फाइनल मुकाबले में मुंबई की जीत में अहम रोल निभाया था। फाइनल मैच में दिल्ली के विस्फोटक खिलाड़ी शिखर धवन सिर्फ 15 रन बनाकर जयंत यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए और यही से दिल्ली मैच में पिछड़ गई। जयंत यादव ने इसके अलावा इस मुकाबले में एक अहम रन आउट भी किया। जयंत यादव की तस्वीर को शेयर कर युजी चहल ने उस पर कमेंट भी किया। 

युजवेंद्र चहल ने फोटो का कैप्शन लिखा, ' मुबारक हो जयंत और दिशा।' जयंत यादव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस लगातार जयंत यादव को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। युजवेंद्र चहल के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम ने भी जयंत यादव की तस्वीर को शेयर कर उन्हें शादी की बधाई दी है। 

Open in app