WPL Auction: गुजरात जायंट्स ने ऑलराउंडर हरलीन देओल को 40 लाख के बेस प्राइस में खरीदा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रेंड

गुजरात जायंट्स ने शुरूआती बोली में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर हरलीन देओल को 40 लाख के बेस प्राइम में खरीदा।

By रुस्तम राणा | Published: February 13, 2023 05:22 PM2023-02-13T17:22:56+5:302023-02-13T17:22:56+5:30

India all-rounder Harleen Deol with a base price of INR 40 Lakh is next The opening bid is with the Gujarat Giants | WPL Auction: गुजरात जायंट्स ने ऑलराउंडर हरलीन देओल को 40 लाख के बेस प्राइस में खरीदा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रेंड

WPL Auction: गुजरात जायंट्स ने ऑलराउंडर हरलीन देओल को 40 लाख के बेस प्राइस में खरीदा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रेंड

googleNewsNext
Highlightsट्विटर पर गुजरात जायंट्स ने लिखा, जायंट्स आर्मी, अपनी पहली भारतीय खिलाड़ी हरलीन देओल का स्वागत करती है गुजरात जायंट्स ने जैसे ही हरलीन को सोल्ड आउट किया वैसे ही सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड होने लगीं

WPL Auction: महिला आईपीएल (WPL) के लिए सोमवार को हुए ऑक्शन में महिला खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश देखने को मिली। गुजरात जायंट्स ने शुरूआती बोली में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर हरलीन देओल को 40 लाख के बेस प्राइम में खरीदा। गुजरात जायंट्स ने जैसे ही हरलीन को सोल्ड आउट किया वैसे ही सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड होने लगीं।

गुजरात जायंट्स ने हरलीन का स्वागत किया। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गुजरात जायंट्स ने लिखा, जायंट्स आर्मी, अपनी पहली भारतीय खिलाड़ी हरलीन देओल का स्वागत करती है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 महिला विश्वकप के अभियान में मौजूद है, लिहाजा जब वीपीएल के लिए ऑक्शन हो रहा था तब टीम इंडिया के प्लेयर ऑक्शन में सोल्ड आउट होने का जश्न टीवी में देखकर मना रही थीं। 

बता दें भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना शुरूआती महिला प्रीमियर लीग के लिये यहां सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रूपये देकर हासिल किया।

Open in app