WPL AUCTION 2024 UPDATES: 5 टीम में दंगल, नीलामी में बिकने वाले, बिना बिके खिलाड़ियों की पूरी सूची, किस टीम के पास कौन-कौन खिलाड़ी, देखें WPL 2024 के लिए टीम

WPL AUCTION 2024 UPDATES: डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र के मैच इस साल चार से 26 मार्च तक मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए थे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 9, 2023 07:22 PM2023-12-09T19:22:14+5:302023-12-09T19:24:26+5:30

WPL AUCTION 2024 UPDATES FULL LIST OF SOLD, UNSOLD PLAYERS PURSE REMAINING TEAM UP Warriorz Mumba Indians Gujarat Giants Delhi Capitals Royal Challengers Bangalore full squad for WPL 2024 | WPL AUCTION 2024 UPDATES: 5 टीम में दंगल, नीलामी में बिकने वाले, बिना बिके खिलाड़ियों की पूरी सूची, किस टीम के पास कौन-कौन खिलाड़ी, देखें WPL 2024 के लिए टीम

file photo

googleNewsNext
Highlights डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी मार्च में आयोजित किया जाएगा। अनकैप्ट खिलाड़ी ने जमकर मौके को भुनाया। कई खिलाड़ी पर नोटों की बारिश हुई।

WPL AUCTION 2024 UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दंगल देखने को मिलेगा। डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी मार्च में आयोजित किया जाएगा। कई खिलाड़ी पर नोटों की बारिश हुई। अनकैप्ट खिलाड़ी ने जमकर मौके को भुनाया। 

देखें सूचीः (WPL AUCTION 2024 UPDATES: FULL LIST OF SOLD, UNSOLD PLAYERS)-

यूपी वारियर्सः

बरकरार रखे गए खिलाड़ी: एलिसा हीली*, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस*, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल*, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन*, ताहलिया मैकग्राथ*

नई खरीदारी: एनाबेल सदरलैंड - 2 करोड़ रुपये, अपर्णा मंडल - 10 लाख रुपये, अश्वनी कुमारी - 10 लाख रुपये।

मुंबई इंडियंसः

बरकरार रखे गए खिलाड़ी: अमनजोत कौर, अमेलिया केर*, क्लो ट्रायॉन*, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज*, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग*, जिंतिमनी कलिता, नताली साइवर*, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया।

नई खरीदारी: शबनीम इस्माइल - 1.20 करोड़ रुपये, अमनदीप कौर - 10 लाख, एस सजना - रु. 15 लाख, फातिमा जाफर - 10 लाख रुपये, कीर्तन बालाकृष्णन - 10 लाख रुपये।

गुजरात जायंट्सः

बरकरार रखे गए खिलाड़ी: एशले गार्डनर*, बेथ मूनी*, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट*, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवेर।

नई खरीदारी: फोएबे लिचफील्ड - रु. 1 करोड़, मेघना सिंह - रु. 30 लाख, तृषा पूजिता - रु. 10 लाख, काश्वी गौतम - 2 करोड़ रुपये, प्रिया मिश्रा - रु. 20 लाख, लॉरेन चीटल - 30 लाख रुपये, कैथरीन ब्राइस - रु। 10 लाख, मन्नत कश्यप - रु. 10 लाख, वेदा कृष्णमूर्ति - रु. 30 लाख, तरन्नुम पठान - रु. 10 लाख।

दिल्ली कैपिटल्सः

बरकरार रखे गए खिलाड़ी: एलिस कैप्सी*, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन*, लौरा हैरिस*, मारिज़ैन कप्प*, मेग लैनिंग*, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु।

नई खरीदारी: एनाबेल सदरलैंड - (INR 2 CR), अपर्णा मंडल - (INR 10 लाख), अश्वनी कुमारी - (INR 10 लाख)।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः

बरकरार रखे गए खिलाड़ी: स्मृति मंधाना, आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन।

नई खरीदारी: जॉर्जिया वेयरहैम (₹40 लाख), केट क्रॉस (₹30 लाख), एकता बिष्ट (₹60 लाख), शुभा सतीश (₹10 लाख), एस मेघना (₹30 लाख), सिमरन बहादुर (₹30 लाख) , सोफी मोलिनेक्स (₹30 लाख)।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरह अगले सत्र में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच भी विभिन्न शहरों में आयोजित किये जा सकते हैं तथा अभी मुंबई और बेंगलुरु इस दौड़ में सबसे आगे हैं। डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र के मैच इस साल चार से 26 मार्च तक मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए थे।

मुंबई और कर्नाटक क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने भी डब्ल्यूपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने भी डब्ल्यूपीएल के मैच विभिन्न शहरों में आयोजित करने की वकालत की थी।

Open in app