IND vs NZ Semi Final World Cup 2023: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर, टॉप पर भारतीय खिलाड़ी, यहां चेक करें लिस्ट

IND vs NZ Semi Final World Cup 2023: इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और सुपरस्टार रजनीकांत बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल देखने यहां पहुंचे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 15, 2023 04:18 PM2023-11-15T16:18:11+5:302023-11-15T16:19:46+5:30

​​​​​​​IND vs NZ Semi Final World Cup 2023 virat kolhi first fifty in a knockout game Most 50-plus scores in international cricket 264-Sachin Tendulkar 217 -Ricky Ponting 217 -Virat Kohli 216 -Kumar Sangakkara 211 -Jacques Kallis | IND vs NZ Semi Final World Cup 2023: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर, टॉप पर भारतीय खिलाड़ी, यहां चेक करें लिस्ट

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsरजनीकांत और उनकी पत्नी प्रोड्यूसर लता को मंगलवार की रात हवाई अड्डे से निकलते देखा गया था। बेकहम तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं जो वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे ।अनुष्का शर्मा, अभिनेता रणबीर कपूर समेत कई जानी मानी हस्तियां मैच देखने पहुंचीं।

IND vs NZ Semi Final World Cup 2023: भारत ने आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर:

264 - सचिन तेंदुलकर

217 - रिकी पोंटिंग

217-विराट कोहली

216 - कुमार संगकारा

211 - जैक्स कैलिस।

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोरः

8 - विराट कोहली (2023)

7 - सचिन तेंदुलकर (2003)

7 - शाकिब अल हसन (2019)

6 - रोहित शर्मा (2019)

6 - डेविड वार्नर (2019)।

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और सुपरस्टार रजनीकांत बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल देखने यहां पहुंचे। रजनीकांत और उनकी पत्नी प्रोड्यूसर लता को मंगलवार की रात हवाई अड्डे से निकलते देखा गया था। बेकहम तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं जो वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे ।

उनके अलावा भारत के चैम्पियन बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, अभिनेता रणबीर कपूर समेत कई जानी मानी हस्तियां मैच देखने पहुंचीं। सितंबर में रजनीकांत, तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन को बीसीसीआई ने गोल्डन टिकट दिया जिससे वह विश्व कप के सभी 48 मैच देख सकते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जिसमें रोहित का योगदान 29 गेंद में 47 रन का रहा। भारतीय कप्तान टिम साउदी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लौटे।

उन्होंने अपनी बेखौफ पारी में चार छक्के और इतने ही छक्के लगाये। गिल ने 13वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर में रचिन रविंद्र के खिलाफ एक रन दौड़कर 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Open in app