भारत ने कोलकाता टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। इसी के साथ टीम इंडिया ने ICC World Test Championship Table - 2019-21 में 360 प्वाइंट्स जुटा लिए हैं। इस फेहरिस्त में भारत नंबर-1 है।
अंक तालिका में दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया (116) और न्यूजीलैंड (60) की टीमें हैं, जबकि चौथे पायदान पर श्रीलंका (60) और इंग्लैंड (56) मौजूद है। फिलहाल पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका ने अपना खाता नहीं खोला है।
टीम | M | W | L | T | D | N/R | PT |
भारत | 7 | 7 | 0 | 0 | 0 | 0 | 360 |
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 3 | 2 | 0 | 1 | 0 | 116 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 60 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 1 | 0 | 60 |
इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 1 | 56 |
पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
2021 में खेला जाएगा टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के उद्देश्य से आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की है, जो इस साल 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है और टूर्नामेंट का फाइनल जून 2021 में लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इसमें टॉप-9 टीमों के बीच इस दौरान 27 टेस्ट सीरीज में खेले जाने वाले 71 टेस्ट मैचों के बाद बाद टॉप दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। आईसीसी का मानना है कि इससे टेस्ट मैचों के दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा।
टेस्ट चैंपियनशिप में कैसे मिलेंगे अंक
हर सीरीज में कुल 120 अंक होंगे, जो में मैचों के आधार पर तय होंगे। एक-दो टेस्ट मैच की सीरीज में अधिकतम 60 अंक हासिल किए जा सकेंगे, जबकि पांच मैचों की सीरीज में हर मैच से अधिकतम 24 अंक हासिल किए जा सकते हैं। टाई मैचों में जीत के मुकाबले आधे अंक मिलेंगे और मैच ड्रॉ होने पर जीत के एक-तिहाई अंक मिलेंगे।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: पॉइंट्स सिस्टम
कितने मैचों की सीरीज | जीतने पर अंक | टाई होने पर अंक | ड्रॉ होने पर अंक | हारने पर अंक |
2 | 60 | 30 | 20 | 0 |
3 | 40 | 20 | 13 | 0 |
4 | 30 | 15 | 10 | 0 |
5 | 24 | 12 | 8 | 0 |
कौन सी टीम खेलेगी कितने मैच
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान भारत की टीम कुल 18 मैच खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 टेस्ट और इंग्लैंड की टीम 22 टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम 16 टेस्ट, न्यूजीलैंड की टीम 14, श्रीलंका की टीम 13 टेस्ट, पाकिस्तान की टीम 13 टेस्ट, बांग्लादेश की टीम 14 टेस्ट और वेस्टइंडीज की टीम 15 टेस्ट मैच खेलेगी।