IND VS NED: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके कोहली, पर बना दिया यह रिकॉर्ड, जानिए

IND VS NED: विराट कोहली इस विश्व कप में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ भी विराट ने अपनी फॉर्म को जारी रखा है। मैदान में वह आसानी से चोके और छक्के लगा रहे थे। देखते ही देखते कोहली ने आसानी से अपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की। लेकिन हाफ सेंचुरी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए।

By धीरज मिश्रा | Published: November 12, 2023 04:36 PM2023-11-12T16:36:16+5:302023-11-12T17:10:09+5:30

icc world cup 2023 virat kohli missed the 50th century and not break the sachin 49 th century | IND VS NED: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके कोहली, पर बना दिया यह रिकॉर्ड, जानिए

फाइल फोटो

googleNewsNext
HighlightsVirat Kohli 50वां शतक लगाने से चूके, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजIcc World Cup 2023 में कोहली ने 9 मैचों की 9 पारियों में 594 रन बनाएSouth Africa के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक दूसरे नंबर पर 591 रनों के साथ रेस में बने हुए हैं

IND VS NED: विराट कोहली इस विश्व कप में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ भी विराट ने अपनी फॉर्म को जारी रखा है। मैदान में वह आसानी से चोके और छक्के लगा रहे थे। देखते ही देखते कोहली ने आसानी से अपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की। लेकिन हाफ सेंचुरी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए।

इसी के साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को एक बार फिर तोड़ने से चूक गए। हालांकि, विराट सचिन को रिकॉर्ड तोड़ने से चूके हो। बावजूद उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड बनाया है। 

रोहित के आउट होने के बाद पारी को विराट ने संभाला

नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। भारत का पहला विकेट मैच के 12वें ओवर की आखरी गेंद पर गिरा। शुभमन गिल 32 गेंदों पर 7 चोके, छक्के की मदद से 51 रन पर पवेलियन लौटे। हालांकि, अच्छी फॉर्म में दिख रहे कप्तान रोहित ने भी शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया।

रोहित ने 54 गेंदों पर 10 चोके छक्के के दम पर 61 रन बनाए। भारत को दूसरा झटका 129 रन के स्कोर पर लगा। इधर, दोनों ओपनर के आउट होने के बाद एक बार फिर विराट कोहली ने पारी को संभाला और श्रेयस अय्यर के साथ साझेदारी निभाई।

विराट ने इस दौरान 6 चोके-छक्के की मदद से 56 गेंदों पर 51 रन बनाने में कामयाब रहे। 29वें ओवर की पांचवी गेंद पर विराट आउट हुए। भारत का तब तक स्कोर 200 रन पर तीन विकेट था। 

गोल्डन बैट की रेस में इस खिलाड़ी को विराट ने पीछे छोड़ा

विराट कोहली भले ही नीदरलैंड के खिलाफ 50वां शतक लगाने से चूक गए। लेकिन विश्व कप में गजब का खेल दिखाते हुए उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली इस विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 594 रन बनाए। कोहली ने साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। दूसरे नंबर पर डिकॉक 591 रनों के साथ बने हुए हैं। 

Open in app