ICC World Cup 2023 Most Runs: मैनचेस्टर टू मुंबई, 10 मैच में 711 रन के साथ ये खिलाड़ी नंबर एक पर, देखें टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट

ICC World Cup 2023 Most Runs: 2023 क्रिकेट विश्व कप के अग्रणी रन-स्कोरर हैं। वी कोहली ने 10 मैच 101.57 की औसत के साथ  711 रन के साथ पहले पायदान पर हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 16, 2023 11:52 AM2023-11-16T11:52:21+5:302023-11-16T11:53:38+5:30

ICC World Cup 2023 Most Runs Full list top run-scorers IND vs NZ semifinal virat Kohli on top Rohit sharma fifth see list Manchester to Mumbai, this player is at number one with 711 runs in 10 matches | ICC World Cup 2023 Most Runs: मैनचेस्टर टू मुंबई, 10 मैच में 711 रन के साथ ये खिलाड़ी नंबर एक पर, देखें टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsन्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान रिकॉर्ड 50वां वनडे शतक लगाया। सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एकदिवसीय विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

ICC World Cup 2023 Most Runs: आईसीसी 2023 विश्व कप में विराट कोहली 700 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान रिकॉर्ड 50वां वनडे शतक लगाया। 2023 क्रिकेट विश्व कप के अग्रणी रन-स्कोरर हैं। कोहली ने 10 मैच 101.57 की औसत के साथ  711 रन के साथ पहले पायदान पर हैं। 

कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एकदिवसीय विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक दूसरे स्थान पर हैं, उनके बाद न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डेरिल मिशेल हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

1ः विराट कोहली- 711

2ः क्विंटन डी कॉक- 591

3ः रचिन रवींद्र- 578

4ः डेरिल मिशेल- 552

5ः रोहित शर्मा- 550

6ः श्रेयस अय्यर- 526

7ः डेविड वार्नर- 499

8ः रासी वैन डेर डुसेन- 442

9ः मिशेल मार्श- 426

10ः डेविड मालन- 404।

विराट कोहली ने वनडे में शतकों का अर्धशतक पूरा करके सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि मोहम्मद शमी ने सात विकेट लेकर गेंदबाजी में फिर से कमाल दिखाया, जिससे भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में हारने के मिथक को तोड़कर चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।

भारत इससे पहले 1987, 1996, 2015 और 2019 में सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था। चार साल पहले मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड ने उसका विजय अभियान थामा था, जिसका उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हिसाब चुकता किया। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए।

इस तरह से विश्व कप के नॉकआउट चरण में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई। अहमदाबाद में रविवार को होने वाले फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

दो बार का चैंपियन भारत इससे पहले 1983, 2003 और 2011 में फाइनल में पहुंचा था। भारत की तरफ से कोहली ने 117 गेंद पर 113 रन, जबकि श्रेयस अय्यर ने 70 गेंद पर 105 रन बनाए। इन दोनों ने 128 गेंद पर 163 रन जोड़े।

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 47 रन की तूफानी पारी खेल कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई जबकि बीच में रिटायर्ड हर्ट होने वाले शुभमन गिल ने अंतिम ओवर में वापसी की और कुल 66 गेंद पर नाबाद 80 रन की पारी खेली। केएल राहुल 20 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Open in app