पाकिस्तान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मैच में बुधवार को बर्मिंघम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखीं।
पाकिस्तान की जीत से मेजबान इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे, जो उसे ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ खेलने हैं।
ICC Cricket World Cup 2019: जानिए कितना बदला पॉइंट्स टेबल
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराते हुए 7 मैचों में तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छठा स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया अब भी 7 मैचों में 6 जीत के साथ टॉप पर है, न्यूजीलैंड 7 मैचों में 5 जीत के साथ दूसरे, भारत 5 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे और इंग्लैंड 7 मैचों में 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
वहीं बांग्लादेश की टीम 7 मैचों में 3 जीत के साथ पांचवें, पाकिस्तान छठे, श्रीलंका 6 मैचों में 2 जीत के साथ सातवें, विंडीज 6 मैचों में एक जीत के साथ आठवें, दक्षिण अफ्रीका 7 मैचों में एक जीत के साथ नौवें और अफगानिस्तान सभी सातों मैचों गंवाते हुए आखिरी पायदान पर है।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबलटीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 7 | 6 | 1 | 0 | 0 | 12 | +0.906 |
न्यूजीलैंड | 7 | 5 | 1 | 0 | 1 | 11 | +1.028 |
भारत | 5 | 4 | 0 | 0 | 1 | 9 | +0.809 |
इंग्लैंड | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | +1.051 |
बांग्लादेश | 7 | 3 | 3 | 0 | 1 | 7 | -0.133 |
पाकिस्तान | 7 | 3 | 3 | 0 | 1 | 7 | -0.976 |
श्रीलंका | 6 | 2 | 2 | 0 | 2 | 6 | +1.119 |
वेस्टइंडीज | 6 | 1 | 4 | 0 | 1 | 3 | +0.190 |
दक्षिण अफ्रीका | 7 | 1 | 5 | 0 | 1 | 3 | -0.324 |
अफगानिस्तान | 7 | 0 | 7 | 0 | 0 | 0 | -1.634 |
ICC World Cup 2019: टॉप-5 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-500 रन
2.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-496 रन
3.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-476 रन
4.जो रूट (इंग्लैंड)-432 रन
5.केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)-373 रन
ICC World Cup 2019: टॉप-5 गेंदबाज
1.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-19 विकेट
2.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)-16 विकेट
3.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-16 विकेट
4.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-15 विकेट
5.मार्क वुड (इंग्लैंड)-13 विकेट