VIDEO: इस पूर्व क्रिकेटर के 5-6 लड़कियों से थे ऐक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, खुद किया खुलासा

एक शो के दौरान रज्जाक ने शादी के बाद 5-6 महिलाओं के साथ रिश्ते की बात कबूलते हुए बताया कि उनके हर रिश्ता एक या डेढ़ साल तक ही चला।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 17, 2019 08:16 PM2019-07-17T20:16:23+5:302019-07-17T20:33:01+5:30

Former Pakistan all-rounder Abdul Razzaq reveals he had 5-6 extramarital affairs after marriage | VIDEO: इस पूर्व क्रिकेटर के 5-6 लड़कियों से थे ऐक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, खुद किया खुलासा

VIDEO: इस पूर्व क्रिकेटर के 5-6 लड़कियों से थे ऐक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, खुद किया खुलासा

googleNewsNext

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में एक सनसनखेज खुलासा किया है। एक टीवी प्रोग्राम के दौरान अब्दुल रज्जाक ने कबूला कि उनका 5-6 लड़कियों के साथ  ऐक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे हैं।

इस शो के दौरान रज्जाक ने शादी के बाद 5-6 महिलाओं के साथ रिश्ते की बात कबूलते हुए बताया कि उनके हर रिश्ता एक या डेढ़ साल तक ही चला।

रज्जाक ने कहा, "किसी के साथ भी अगर कोई रिलेशन हुआ है, तो वो एक साथ हुआ है। 5-6 बार। ये साल-डेढ़ साल तक चलता था और नतीजा...। ये शादी के बाद की बात है।"


पंड्या को दे चुके ट्रेनिंग का ऑफर: अब्दुल रज्जाक ने बीते महीने हार्दिक पंड्या को उनके साथ ट्रेनिंग करने का प्रस्ताव दिया। रज्जाक को हार्दिक में तकनीक की कमी दिखी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर हार्दिक को सलाह दी।  

अब्दुल रज्जाक ने अपने करियर में 46 टेस्ट की 76 पारियों में 100 शिकार किए हैं। बात अगर 265 वनडे मैच की करें, तो उन्होंने 269 बार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35/6 रहा। वहीं 32 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में रज्जाक ने 20 विकेट झटके। बात अगर बल्लेबाजी की करें, तो रज्जाक ने टेस्ट में 1946, वनडे में 5080, जबकि टी20 में 393 रन बनाए हैं।

Open in app