लंबे वक्त बाद एक बार फिर नेट पर प्रैक्टिस के लिए उतरे क्रिस वोक्स, बताया कैसा रहा अनुभव

वारविकशर के क्रिस वोक्स ने गुरुवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर एक घंटे तक अकेले अभ्यास किया...

By भाषा | Published: May 22, 2020 09:49 PM2020-05-22T21:49:55+5:302020-05-22T21:49:55+5:30

England Fast Bowler Chris Woakes Glad To Return To Training With "Normality" | लंबे वक्त बाद एक बार फिर नेट पर प्रैक्टिस के लिए उतरे क्रिस वोक्स, बताया कैसा रहा अनुभव

लंबे वक्त बाद एक बार फिर नेट पर प्रैक्टिस के लिए उतरे क्रिस वोक्स, बताया कैसा रहा अनुभव

googleNewsNext

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद पहली बार नेट पर अभ्यास के बाद चिर परिचित दर्द का अहसास होने से खुश हैं। वारविकशर के वोक्स ने गुरुवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर एक घंटे तक अकेले अभ्यास किया।

बल्लेबाज और विकेटकीपर एक जून से अभ्यास पर लौटेंगे। वोक्स ने शुक्रवार को कांफ्रेंस कॉल में कहा, ‘‘यह वही है जो हम यही जानते हैं, जो हम यही करते हैं। निश्चित तौर पर यह काम है इसलिए अभ्यास करके अच्छा लगा।’’

इंग्लैंड ने व्यक्तिगत अभ्यास सत्र के लिये 18 गेंदबाजों का चयन किया है जो सात मैदानों पर अभ्यास करेंगे। उनके साथ केवल एक फिजियो होगा।

Open in app