Highlightsइंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 से जीती सीरीज।आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड।ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 4 अंकों का फासला।
ICC World Test Championship Points Table: इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में तीसरा और सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी 583/8 के स्कोर पर घोषित की। इस दौरान जैक क्रॉली ने 393 गेंदों में 34 चौकों और 1 छक्के की मदद से 267, जबकि जोस बटलर ने 152 रन ठोके।
इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में कप्तान अजहर अली ने नाबाद 141 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 53 रन बनाए। टीम महज 273 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर यहां से 310 रन की लीड शेष रह गई। दूसरी इनिंग में पाकिस्तान ने संभलकर बल्लेबाज की और मैच को ड्रॉ करवा दिया।
टीम इंडिया की बादशाहत
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत भारत अब भी नंबर-1 पायदान पर बना हुआ है। टीम इंडिया ने 9 में से 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं और उसके 360 प्वाइंट्स हैं।
ICC World Test Championship Points Table (2019-2021)
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | रद्द | अंक |
भारत | 9 | 7 | 2 | 0 | 0 | 0 | 360 |
ऑस्ट्रेलिया | 10 | 7 | 2 | 0 | 1 | 0 | 296 |
इंग्लैंड | 15 | 8 | 4 | 0 | 3 | 0 | 292 |
न्यूजीलैंड | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 0 | 180 |
पाकिस्तान | 8 | 2 | 3 | 0 | 3 | 0 | 166 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 0 | 80 |
वेस्टइंडीज | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 0 | 40 |
साउथ अफ्रीका | 7 | 1 | 6 | 0 | 0 | 0 | 30 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से खतरा
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ खेलकर 13 अंक हासिल कर लिए हैं। इसके साथ इंग्लैंड के अब कुल 292 प्वाइंट्स हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के 296 अंक हैं।
5वें पायदान पर पाकिस्तान
पाकिस्तान इस सीरीज में भले ही कोई भी मैच नहीं जीत सका, लेकिन उसने दो मुकाबले ड्रॉ खेले। इसके चलते पाकिस्तान इस वक्त 5वें पायदान पर मजबूत के साथ है। वहीं न्यूजीलैंड 7 में से 3 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।
बांग्लादेश अब तक नहीं खोल सका खाता
श्रीलंका 4 में से 2 मैच गंवाकर छठे पायदान पर है। इनके अलावा वेस्टइंडीज 5 में से सिर्फ 1 मुकाबला जीतकर सातवें स्थान पर है। बात अगर निचले क्रम की टीमों की करें, तो साउथ अफ्रीका 7 में से 6 मैच हारकर 8वें, जबकि बांगलादेश 9वें पायदान पर है। बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत अब तक एक भी मैच नहीं जीता है।