धोनी को भारतीय टीम में वापसी के लिए आईपीएल में करना होगा दमदार प्रदर्शन, फेल होने पर बंद हो जाएंगे दरवाजे: डीन जोंस

MS Dhoni, Dean Jones: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस ने कहा है कि धोनी को टीम इंडिया में वापसी के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और असफल रहने पर उनके लिए रास्ते बंद हो सकते हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 24, 2020 06:58 PM2020-07-24T18:58:50+5:302020-07-24T19:15:20+5:30

Dhoni Needs Good IPL to Make Comeback into Team India: Dean Jones | धोनी को भारतीय टीम में वापसी के लिए आईपीएल में करना होगा दमदार प्रदर्शन, फेल होने पर बंद हो जाएंगे दरवाजे: डीन जोंस

डीन जोंस ने कहा कि धोनी को भारतीय टीम में वापसी के लिए करना होगा आईपीएल में दमदार प्रदर्शन (ICC)

googleNewsNext
Highlightsडीन जोंस ने कहा, 'धोनी को टीम इंडिया में वापसी के लिए आईपीए में अच्छा करना होगा'जोंस ने कहा, 'टीम इंडिया के लिए अब फिनिशर की भूमिका हार्दिक पंड्या निभा सकते हैं'

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस का मानना है कि अगर एमएस धोनी को टीम इंडिया में वापसी करनी है तो उन्हें आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन करना होगा, वर्ना उनके लिए दरवाजे निश्चित तौर पर बंद हो सकते हैं। हाल ही में आईपीएल चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने पुष्टि की है कि आईपीएल सीजन-13 का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा, इसका फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा।

धोनी भारत के लिए आखिरी बार इंग्लैंड में खेले गए 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे, ये मैच भारत हार गया था।

आईपीएल में फ्लॉप होने पर धोनी के लिए बंद हो जाएंगे रास्ते: डीन जोंस

नेटवर्क 18 के मुताबिक, डीन जोंस ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'इस समय ऐसा लगता है कि भारतीय चयनकर्ता ऋषभ पंत और केएल राहुल के साथ जा रहे हैं। अगर धोनी का आईपीएल शानदार होता है, तो उनके पास एक रास्ता है, लेकिन अगर वह अगले आईपीएल में अच्छा नहीं करते हैं तो शायद उनके लिए निश्चित तौर पर दरवाजा बंद हो जाएगा, लेकिन उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ दिया है।'  

जोंस ने लेकिन साथ ही ये भी कहा कि धोनी अब भी देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पर्याप्त अच्छे हैं और कोरोना वायरस की वजह से मिला ब्रेक उनके पक्ष में जा सकता है।

डीन जोंस ने कहा कि वर्तमान में भारत को एक फिनिशर की जरूरत है और उन्हें लगता है कि हार्दिक पंड्या इसके लिए अहम हो सकते हैं।

जोंस ने कहा, 'वह (धोनी) एकदम सुपरस्टार हैं। वह एक महान खिलाड़ी हैं। इसलिए मैंने हमेशा महसूस किया है कि महान लोगों को वे जो करना चाहें करने दो, लेकिन इस समय वे केएल राहुल और ऋषभ पंत की ओर झुक रहे हैं। लेकिन अब भी भारत की सबसे बड़ी समस्या फिनिशर की है। आपका फिनिशर कौन है? हार्दिक पंड्या-हां। अपने संतुलन की ओर देखिए, कौन अच्छा है, कौन नहीं।'

Open in app