बॉल टैम्परिंग के 2 साल बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे वॉर्नर और स्मिथ, इस बात का है डर

डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका पर जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टी20 और वनडे दोनों टीमों में शामिल हैं।

By भाषा | Published: February 14, 2020 12:39 PM2020-02-14T12:39:15+5:302020-02-14T12:39:15+5:30

David Warner and Steve Smith brace for hostile South Africa crowd | बॉल टैम्परिंग के 2 साल बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे वॉर्नर और स्मिथ, इस बात का है डर

बॉल टैम्परिंग के 2 साल बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे वॉर्नर और स्मिथ, इस बात का है डर

googleNewsNext
Highlightsवॉर्नर और स्मिथ गेंद से छेड़खानी मामले के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलने जा रहे हैं।डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार है।

गेंद से छेड़खानी मामले के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके लिए थोड़ा सम्मान दिखाएंगे। दो साल पहले दोनों ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका में खेला था। उस समय केपटाउन टेस्ट में ही गेंद से छेड़खानी मामले में दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। दोनों ने वापसी के बाद शानदार खेल दिखाया है।

वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया, जबकि स्मिथ दूसरे स्थान पर रहे। विश्व कप और एशेज श्रृंखला में दोनों को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी थी। अब दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसा ही नजारा मिलने की संभावना है।

वॉर्नर ने सिडनी रेडियो टूजीबी से कहा, ‘‘मुझे उतना फर्क नहीं पड़ता। मैं मैदान पर उतरकर रन बनाने और ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए खेलूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड में हमने उसका सामना किया। उम्मीद है कि हमारे लिए थोड़ा सम्मान दिखाया जाएगा।’’ वॉर्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 और वनडे दोनों टीमों में हैं।

Open in app