Coronavirus Lockdown: इस खिलाड़ी ने किया आपात स्थिति के नियमों का उल्लंघन, 3 महीने की हिरासत

सऊदी अरब के अल-इतिहाद क्लब की ओर से खेलने वाले 29 साल के स्ट्राइकर प्रिजोविच ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई के दौरान अपना दोष स्वीकार किया।

By भाषा | Published: April 5, 2020 04:33 PM2020-04-05T16:33:33+5:302020-04-05T16:34:12+5:30

Coronavirus Lockdown: Serbian footballer sentenced to 3 months at home for flouting curfew | Coronavirus Lockdown: इस खिलाड़ी ने किया आपात स्थिति के नियमों का उल्लंघन, 3 महीने की हिरासत

Coronavirus Lockdown: इस खिलाड़ी ने किया आपात स्थिति के नियमों का उल्लंघन, 3 महीने की हिरासत

googleNewsNext

सर्बिया के फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्सांद्र प्रिजोविच को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के लिए घर में ही तीन महीने की हिरासत की सजा सुनाई गई है।

सऊदी अरब के अल-इतिहाद क्लब की ओर से खेलने वाले 29 साल के स्ट्राइकर प्रिजोविच ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई के दौरान अपना दोष स्वीकार किया। पुलिस ने प्रिजोविच और 19 अन्य लोगों को शुक्रवार को एक होटल के बार में एकत्रित होकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

देश में शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रिजोविच घर में रहने के आदेशों का उल्लंघन करने वाले सर्बिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले रीयाल मैड्रिड के स्ट्राइकर लुका जोविच ने भी पिछले महीने आपात स्थिति के नियमों का उल्लंघन किया था।

Open in app