Asia Cup, Ban vs SL: पहले मैच में बांग्लादेश ने दर्ज की बड़ी जीत, श्रीलंका को 137 रनों से हराया

Asia Cup 2018, Bangladesh vs Sri Lanka live updates: एशिया कप लाइव अपडेट

By सुमित राय | Published: September 15, 2018 04:45 PM2018-09-15T16:45:06+5:302018-09-16T00:11:39+5:30

Asia Cup 1st Match, Bangladesh vs Sri Lanka Live Update and Score | Asia Cup, Ban vs SL: पहले मैच में बांग्लादेश ने दर्ज की बड़ी जीत, श्रीलंका को 137 रनों से हराया

एशिया कप लाइव अपडेट

googleNewsNext

दुबई, 16 सितंबर। मुशफिकुर रहीम (144 रन) की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने श्रीलंका को एशिया कप 2018 पहले मैच में 137 रनों से हरा दिया। दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 261 बनाए थे। 262 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 35.2 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Asia Cup 1st Match, Bangladesh vs Sri Lanka Live Update and Score

- 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाकिब अल हसन ने अमिला अपोंसो को आउट कर खत्म की श्रीलंका की पारी। इसी के साथ बांग्लादेश ने एशिया कप 2018 का पहला मैच 137 रनों से अपने नाम किया।

- 35वें ओवर की पहली गेंद पर मोसादेक हुसैन ने दिलरूवान परेरा को स्टंप आउट कराकर श्रीलंका को दिया नौवां झटका। परेरा 44 गेंदों में दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 30 ओवर में श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 102 रन। क्रीज पर दिलरूवान परेरा (13) और अमिला अपोंसो (1) मौजूद।

- 27 ओवर में श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 97 रन। क्रीज पर दिलरूवान परेरा (9) और अमिला अपोंसो (0) मौजूद।

- 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने सुरंगा लकमल को आउट कर श्रीलंका को दिया आठवां झटका। लकमल 25 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 24 ओवर में श्रीलंका का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 92 रन। क्रीज पर सुरंगा लकमल (19) और दिलरूवान परेरा (5) मौजूद।


- 22 ओवर में श्रीलंका का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 69 रन। क्रीज पर सुरंगा लकमल और दिलरूवान परेरा मौजूद।

- 19 ओवर में श्रीलंका का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 84 रन। क्रीज पर सुरंगा लकमल और दिलरूवान परेरा मौजूद।

- 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मेहिदी हसन ने तिसारा परेरा को आउट कर श्रीलंका को दिया सातवां झटका। तिसारा परेरा 9 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाकर पवेलयिन लौटे।

- 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर रुबेल हुसैन ने एंजेलो मैथ्यूज को आउट कर श्रीलंका को दिया छठा झटका। एंजेलो मैथ्यूज 34 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 17वें ओवर की पहली गेंद पर दासुन शनाका 7 रन बनाकर रन आउट हुए। श्रीलंकाई टीम को लगा पांचवां झटका।

- 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 58 रन। क्रीज पर एंजेलो मैथ्यूज (14) और दासुन शनाका (6) मौजूद।

- 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 42 रन। क्रीज पर एंजेलो मैथ्यूज (2) और दासुन शनाका (2) मौजूद।

- 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर मेहिदी हसन ने कुसल परेरा को आउट कर श्रीलंका को दिया चौथा झटका। कुसल परेरा 24 गेंदों में 2 चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 36 रन। क्रीज पर कुसल परेरा और एंजेलो मैथ्यूज मौजूद।

- पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मशरफे मुर्तजा ने धनंजय डि सिल्वा को आउट कर श्रीलंका को दिया तीसरा झटका। धनंजय डि सिल्वा खाता भी नहीं खोल पाए।

- चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 32 रन। क्रीज पर धनंजय डि सिल्वा और कुसल परेरा मौजूद।

- तीन ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 28 रन।

- तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मशरफे मुर्तजा  ने उपुल थरंगा को आउट कर श्रीलंका को दिया दूसरा झटका। उपुल थरंगा 16 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने कुसल मेंडिस को आउट कर श्रीलंका को दिया पहला झटका। कुसल मेंडिस खाता भी नहीं खोल पाए।

- श्रीलंका की ओर से उपुल थरंगा और कुसल मेंडिस ने शुरू की पारी। बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा ने की गेंदबाजी की शुरुआत।



- 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर तिसारा परेरा ने मुशफिकुर रहीम को आउट कर खत्म की बांग्लादेश की पारी। बांग्लादेश ने 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर बनाए 261 रन। मुशफिकुर रहीम 150 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 144 रनों की पारी खेली।

- 49 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर नौ विकेट के नुकसान 249 रन, क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (132) और तमीम इकबाल (2) मौजूद।

- 47 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर नौ विकेट के नुकसान 229 रन, क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (112) और तमीम इकबाल (2) मौजूद।

- 47वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान रन आउट हुए। मुस्तफिजुर रहमान 11 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 46 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट के नुकसान 222 रन, क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (110) और मुस्तफिजुर रहमान (5) मौजूद।

- 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुशफिकुर रहीम ने चौका लगाकर पूरा किया शतक। रहीम ने वनडे करियर का छठा शतक 123 गेंदों में किया पूरा।


- 43 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट के नुकसान 203 रन, क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (96) और मुस्तफिजुर रहमान (0) मौजूद।

- 43वें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डि सिल्वा ने रुबेल हुसैन को आउट कर बांग्लादेश को दिया आठवां झटका। रुबेल हुसैन 12 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 40 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट के नुकसान 198 रन, क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (92) और रुबेल हुसैन (1) मौजूद।

- 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर धनंजय डि सिल्वा ने मशरफे मुर्तजा को आउट कर बांग्लादेश को दिया सातवां झटका। मशरफे मुर्तजा 18 गेंदों में 2 चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 35 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट के नुकसान 178 रन, क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (84) और मशरफे मुर्तजा (1) मौजूद।

- 34वें ओवर की चौथी गेंद पर सुरंगा लकमल ने मेहिदी हसन को आउट कर बांग्लादेश को दिया छठा झटका। मेहिदी हसन 21 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 32 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन। क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (76) और मेहिदी हसन (11) मौजूद।

- 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर लसिथ मलिंगा ने मोसादेक हुसैन को आउट कर बांग्लादेश को दिया पांचवां झटका। मोसादेक हुसैन 5 गेंदों में एक र नबनाकर पवेलियन लौटे।

- 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर अमिला अपोंसो ने महम्मदुल्लाह को आउट कर बांग्लादेश को दिया चौथा झटका। महम्मदुल्लाह 4 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर लसिथ मलिंगा ने मोहम्मद मिथुन को आउट कर बांग्लादेश को दिया तीसरा झटका। मिथुन 68 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


- 22 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 113 रन। क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (50) और मोहम्मद मिथुन (55) मौजूद।

- 20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 102 रन। क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (43) और मोहम्मद मिथुन (51) मौजूद।

- 17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 79 रन। क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (32) और मोहम्मद मिथुन (41) मौजूद।

- 7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 15 रन। क्रीज पर मुशफिकुर रहीम (5) और मोहम्मद मिथुन (6) मौजूद।

- 5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 10 रन। क्रीज पर मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन मौजूद।

- दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हाथ में चोट लगने के बाद बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल चोटिल होकर मैदान से बाहर गए। तमीम की जगह पर मोहम्मद मिथुन कोवबल्लेबाजी के भेजा गया।


- एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर एक रन।

- श्रीलंका के तेज गेंजबाज लसिथ मलिंगा ने पहले ओवर के पांचवीं और छठी गेंद पर दिए बांग्लादेश को दो झटके। पांचवीं गेंद पर मलिंगा ने लिटन दास को कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। इसकी अगली ही गेंद पर मलिंगा ने शाकिब अल हसन को बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश के दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए।

- बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल और लिटन दास ने शुरू की पारी। श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम पहले करेगी गेंदबाजी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

श्रीलंका :

एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा, धनंजय डि सिल्वा, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, तिसारा परेरा, दासुन शनाका, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, अमिला अपोंसो और दिलरूवान परेरा।

बांग्लादेश :

मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महम्मदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादेक हुसैन, मेहिदी हसन, रुबेल हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान।

Open in app