अनुष्का शर्मा ने पहले किया बेटी के नाम का खुलासा, फिर शेयर की ये तस्वीर, छिपा है प्यार भरा संदेश

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद उन्होंने एक अन्य पोस्ट के जरिए प्यार भरा मैसेज दिया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 2, 2021 09:42 AM2021-02-02T09:42:51+5:302021-02-02T09:48:26+5:30

Anushka Sharma shares this post after annoucement of her daughter's name | अनुष्का शर्मा ने पहले किया बेटी के नाम का खुलासा, फिर शेयर की ये तस्वीर, छिपा है प्यार भरा संदेश

अनुष्का शर्मा ने 1 फरवरी को इंस्टाग्राम पर बेटी के नाम की जानकारी दी है।

googleNewsNext
Highlightsविराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी के साथ पहली फोटो।'वामिका' रखा है बेटी का नाम।बेटी के नाम की घोषणा के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर की पोस्ट।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को माता-पिता बने हैं। इसके बाद 1 फरवरी को इस कपल ने बेटी की तस्वीर दुनिया के सामने साझा की।

अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटी की पहली झलक

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा संदेश भी लिखा है। साथ ही उन्होंने अपनी नन्ही परी के नाम का खुलासा भी किया है। विरुष्का ने बेटी का नाम 'वामिका' रखा है। यह शब्द ना सिर्फ विराट-अनुष्का के नाम से मिलकर बना है, बल्कि यह देवी दुर्गा का भी एक नाम है।

 

अनुष्का शर्मा ने तस्वीर के साथ लिखी यह बात

इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, ‘‘हमने प्यार और आभार के साथ जीवन जिया, लेकिन इस नन्ही जान वामिका ने जिंदगी को एक बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है। कई बार कुछ ही मिनटों में ही आंसू, हंसी, चिंता, आनंद जैसी भावनाओं का एहसास हो जाता है। नींद तो अब गायब ही है...पर हमारे दिल खुशियों से लबरेज हैं। शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।’’ 

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अनुष्का शर्मा ने साझा की एक और तस्वीर, दिया प्यार भरा मैसेज

बेटी की तस्वीर शेयर करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक सफेद रंग का घोड़ा बैठा हुआ नजर आ रहा है। उसके सामने एक बच्चा भी बैठा दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर पर लिखा है, “क्या आप उन दूसरे लोगों से मिले, जिन्होंने काफी स्ट्रगल किया है? मैं आज तक किसी ऐसे से नहीं मिली हूं, जिसने मेहनत न की हो।”

Open in app