Video: अजिंक्य रहाणे का 'कंगारू केक' काटने से इनकार, भारत समेत ऑस्ट्रेलियाई फैंस का भी जीत लिया दिल

इस केक पर तिरंगा थामे कंगारू बना हुआ था, जिसे देखकर अजिंक्य रहाणे ने बेहद विनम्रता के साथ इसे काटने से मना कर दिया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 23, 2021 11:42 AM2021-01-23T11:42:33+5:302021-01-23T12:09:16+5:30

Ajinkya Rahane refuses to cut cake with kangaroo on top - Watch Video | Video: अजिंक्य रहाणे का 'कंगारू केक' काटने से इनकार, भारत समेत ऑस्ट्रेलियाई फैंस का भी जीत लिया दिल

अजिंक्य रहाणे ने लोगों ने इस केक को काटने की गुजारिश की, जिसे भारतीय क्रिकेटर ने मना कर दिया।

googleNewsNext
Highlightsऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद स्वदेश लौटे अजिंक्य रहाणे।अजिंक्य रहाणे का 'कंगारू केक' काटने से इनकार।अजिंक्य रहाणे ने जीता फैंस का दिल।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 और टेस्ट सीरीज जीतने के बाद स्वदेश लौट आई है। खिलाड़ियों को यहां जोरदार स्वागत किया गया। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

अजिंक्य रहाणे का घर वापसी पर जोरदार स्वागत

अजिंक्य रहाणे जब अपने घर वापस लौटे तो जश्न के माहौल के बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने ना सिर्फ भारतीय, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस का भी दिल जीत लिया। 

अजिंक्य रहाणे ने किया केक काटने से मना

दरअसल रहाणे से एक केक काटने की गुजारिश की गई, जिस पर तिरंगा थामे कंगारू बना था। रहाणे ने जब केक को ध्यान से देखा, तो उन्हें इसे काटने से मना कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अजिंक्य रहाणे के फैसले की हो रही जमकर तारीफ

भारत ने गाबा में रचा इतिहास

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इसी के साथ टीम इंडिया ने गाबा में जीत का सूखा समाप्त किया। टीम इंडिया ने यहां 73 साल में पहली बार कोई टेस्ट मैच जीता।

Open in app