लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023ः कांग्रेस में बड़ा बदलाव, टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया, जानें सीएम ने ट्वीट कर क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2023 22:20 IST

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे टीएस सिंह देव को राज्य का नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। प्रभारी कुमारी शैलजा और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल शामिल हुए।छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

नई दिल्लीः कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (2023) इस साल होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव को नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी। कहा कि "बधाई और शुभकामनाएं...।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में सिंह देव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य में 2018 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच मतभेद चल रहे हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की, जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा राज्य के लिए पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए खड़गे ने कहा कि पार्टी के सदस्य छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करेंगे। खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़, ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है, छत्तीसगढ़ की उन्नति व सामाजिक न्याय के लिए एक ध्येय है। छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास, विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाता रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर काम करेंगे और छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाते रहेंगे।’’ बैठक के दौरान कांग्रेस की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम और टीएस सिंह देव सहित कई मंत्री भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक के बाद बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘नवा छत्तीसगढ़ के मॉडल से जनता के जीवन में आ रहे बदलाव एवं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम चर्चा हुई।’’ इसके साथ ही उन्होंने ‘हैं तैयार हम’ का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।

टॅग्स :भूपेश बघेलRaipurकांग्रेसBJPTS Singhdeo
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय