लाइव न्यूज़ :

CM साय पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन, ‘वर्ल्ड एक्सपो-2025’ में दिखी प्रदेश की समृद्धि की झलक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2025 13:19 IST

Chhattisgarh: उन्होंने बताया कि जापान और अन्य देशों से आए आगंतुकों ने छत्तीसगढ़ के पवेलियन की सराहना की।

Open in App

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को ओसाका (जापान) में चल रहे ‘वर्ल्ड एक्सपो-2025’ के भारत मंडपम के अंतर्गत स्थापित छत्तीसगढ़ पैवेलियन पहुंचे, यहां उन्होंने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन दिवस पर ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे।

यहां आने वाले लोग प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी लोककला, उद्योग और पर्यटन की झलक देखकर उत्साहित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, ''छत्तीसगढ़ आज अपनी परंपरा और आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ दुनिया के सामने उभर रहा है। हमारी पहचान केवल धरोहर और लोक संस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग, नवाचार और वैश्विक सहयोग की दिशा में भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।''

अधिकारियों ने बताया कि पवेलियन में छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला, बुनाई, हस्तनिर्मित उत्पाद, हर्बल आइटम्स और पर्यटन स्थलों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही, प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश अवसर और भविष्य की संभावनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जापान और अन्य देशों से आए आगंतुकों ने छत्तीसगढ़ के पवेलियन की सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से हस्तशिल्प और बांस उत्पादों, बस्तर आर्ट और लोकसंगीत पर आधारित प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। इससे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच प्रदेश की एक सकारात्मक छवि बनी। मुख्यमंत्री साय ने पवेलियन में मौजूद मेहमानों से कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश और साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रदेश के साथ जुड़कर विकास की नई दिशा में कदम बढ़ाने का आमंत्रण दिया। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़Chhattisgarh CMविष्णु देव साय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय