Chhattisgarh Assembly Elections 2023: बृजमोहन अग्रवाल को मिली बढ़त, भाजपा का अभेद किला है रायपुर दक्षिण
By आकाश चौरसिया | Published: December 3, 2023 11:45 AM2023-12-03T11:45:08+5:302023-12-03T11:55:54+5:30
![Chhattisgarh Elections 2023 Brijmohan Aggarwal gets lead Raipur South is an impregnable fort of BJP | Chhattisgarh Assembly Elections 2023: बृजमोहन अग्रवाल को मिली बढ़त, भाजपा का अभेद किला है रायपुर दक्षिण Chhattisgarh Elections 2023 Brijmohan Aggarwal gets lead Raipur South is an impregnable fort of BJP | Chhattisgarh Assembly Elections 2023: बृजमोहन अग्रवाल को मिली बढ़त, भाजपा का अभेद किला है रायपुर दक्षिण](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/bij_202312280882.jpg)
फोटो क्रेडिट- (एक्स)
Chhattisgarh Assembly Elections 2023: बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण सीट से लीड कर रहे हैं। उन्हें अब तक चुनाव आयोग के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल को 10063 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के डॉक्टर महंत 4729 से पीछे चल रहे हैं। इनका नाम वीआईपी उम्मदीवारों की फेहरिस्त में आता है।
विधानसभा चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ कार्य करते हुए एक बड़ी जीत की राह बनाने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज बैठक की। बैठक के दौरान हमने अपने-अपने चुनावी अनुभवों को आपस में साझा किया।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) November 29, 2023
रायपुर की तरह प्रदेश भर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक… pic.twitter.com/z0rtg5ql5J
अग्रवाल का मुकाबला प्राचीन दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास से है। सबसे खास बात यह है कि बृजमोहन महंत रामसुंदर को अपना गुरु मानते हैं। यहां गुरु और शिष्य के बीच लड़ाई चल रही है। इस सीट पर बृजमोहन पिछले 35 वर्षों से जीतते आ रहे हैं। पिछली बार तो कांग्रेस की आंधी थी, लेकिन फिर भी वो अपनी सीट जीतने में कामयाब हुए थे।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है..." pic.twitter.com/HuG81qxvOA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है।"
छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 46 और कांग्रेस 40 सीट से आगे चल रही है। https://t.co/QXMi0ANA6Apic.twitter.com/ra3rEJA6nj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023