लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: 'इन्होंने तो महादेव को भी नहीं छोड़ा', जेपी नड्डा बोले- भूपेश बघेल ने तो गोबर का भी घोटाला कर दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 6, 2023 14:03 IST

हर चुनावी रैली में बीजेपी के नेता महादेव बेटिंग ऐप मामले को जोर शोर से उठा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर इस मामले को लेकर भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने महादेव को भी नहीं छोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल ने तो गौठान घोटाले के रूप में गोबर का भी घोटाला कर दिया - जेपी नड्डा भूपेश बघेल की सरकार घोटालों, लूट और धोखे की सरकार है- जेपी नड्डा सत्ता में आने के लिए सट्टे का घोटाला भी कर दिया, जो 508 करोड़ रुपये का है- जेपी नड्डा

Assembly Elections 2023: महादेव बेटिंग एप मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामवे आने के बाद से ही भाजपा कांग्रेस और मुख्यमंत्री पर हमलावर है। राज्य में होने वाली हर चुनावी रैली में बीजेपी के नेता इस मामले को जोर शोर से उठा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर इस मामले को लेकर भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने महादेव को भी नहीं छोड़ा।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "पिछले 5 साल में यहां केवल घोटाले ही हुए। भूपेश बघेल ने तो गौठान घोटाले के रूप में गोबर का भी घोटाला कर दिया। इन्होंने तो महादेव को भी नहीं छोड़ा। इन्होंने तो सत्ता में आने के लिए सट्टे का घोटाला भी कर दिया, जो 508 करोड़ रुपये का है।"

 जेपी नड्डा ने आगे कहा, "भूपेश बघेल की सरकार घोटालों, लूट और धोखे की सरकार है। इन्होंने आपसे कहा था कि बिजली बिल माफ करेंगे, लेकिन नहीं किया। नौजवानों से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं को कुछ नहीं मिला। इन्होंने बहनों को 500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं दिया।"

मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नड्डा ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज देश विश्व में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। आप 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे और 2027-28 तक भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।"

बता दें कि महादेव सट्टा ऐप केस के आरोपी शुभम सोनी ने दावा किया है कि उसके पास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने का "सबूत" है। राज्य विधानसभा की 90 सीटों के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। राज्य में दो चरणों में हो रहे चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 40,78,681 है, जिसमें 19,93,937 पुरुष, 20,84,675 महिलाएं तथा 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल पांच हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

अन्य 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा।  दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता तथा 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता शामिल हैं। दूसरे चरण के लिए 684 तृतीय लिंग के मतदाता भी हैं। दूसरे चरण में कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, उनके मंत्रिमंडल के आठ सहयोगी और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत शामिल हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023जेपी नड्डाछत्तीसगढ़भूपेश बघेलकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय