लाइव न्यूज़ :

Zomato लिस्ट होने वाली देश की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बनी, 53 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ शेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2021 10:58 IST

जोमैटो (Zomato) आईपीओ लाने वाली पहली स्टार्टअप यूनिकॉर्न है। कंपनी का 9,375 करोड़ का आईपीओ 14 से 16 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए प्राइस बैंड 72-76 रुपये तय किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएनएसई (NSE) पर यह 52.63 फीसदी प्रीमियम के साथ 116 रुपये पर लिस्ट हुआ Zomato का शेयरआईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 72 से 76 रुपये था

जोमैटो (Zomato) का शेयर आज अपने इश्यू प्राइस से 53 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। एनएसई (NSE) पर यह 52.63 फीसदी प्रीमियम के साथ 116 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसी तरह बीएसई (BSE) पर इसने 51.32 फीसदी प्रीमियम के साथ 115 रुपये पर अपनी पारी की शुरुआत की। आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 72 से 76 रुपये था। हालांकि जोमैटो के शेयर ने 114 रुपए का निचला स्तर भी बनाया।

Zomato देश की टॉप 100 कंपनियों में शामिल

कंपनी का मार्केट कैप 1.08 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है। इसके साथ ही कंपनी मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की टॉप 100 कंपनियों में शामिल हो गई। बाजार में गिरावट के बावजूद जोमैटो का शेयर लिस्टिंग पर निवेशकों को अच्छा खासा रिटर्न देने में सफल रहा। पहले यह 27 जुलाई को लिस्ट होना था। कंपनी ने इसे एडवांस में लिस्ट करा दिया है। ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 30-35% बढ़ कर गुरुवार को कारोबार कर रहा था। पिछले 1 साल में जो भी शेयर लिस्ट हुए हैं, उन्होंने लिस्टिंग और उसके बाद निवेशकों को अच्छा फायदा दिया है।

लिस्ट होने वाली पहली यूनिकॉर्न कंपनी बनी Zomato

जोमैटो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाली देश की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है। जोमैटो आईपीओ लाने वाली पहली स्टार्टअप यूनिकॉर्न है। कंपनी का 9,375 करोड़ का आईपीओ 14 से 16 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए प्राइस बैंड 72-76 रुपये तय किया गया था।

टॅग्स :जोमैटोशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम