लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने विस्ट्रॉन संयंत्र में उत्पादन फिर शुरू करने को समर्थन का भरोसा दिलाया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को विस्ट्रॉन को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कंपनी में उत्पादन फिर शुरू करवाने के लिए पूरा समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि विस्ट्रॉन के आईफोन विनिर्माण संयंत्र में हालिया हिंसा की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद चिंतित हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने इस बारे में आवश्यक निर्देश दिए हैं और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हमने कार्रवाई की है। यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण विदेशी कंपनी है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री भी इस घटनाक्रम को लेकर काफी चिंतित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कंपनी को पूरा समर्थन देंगे। कंपनी बिना किसी समस्या के उत्पादन शुरू कर सकती है।’’

एप्पल के लिए अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली ताइवान की कंपनी के कोलार जिले के नरसापुरा संयंत्र के श्रमिकों के एक वर्ग ने शनिवार को वेतन भुगतान और ओवरटाइम के भुगतान में देरी को लेकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार