लाइव न्यूज़ :

नोएडा के पास फिल्मसिटी की व्यवहार्यता के अध्ययन को यीडा, सीबीआरई ने करार किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:15 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), आठ जनवरी यमुना एक्सप्रेसव औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) तथा संपत्ति सलाहकार सीबीआरई साउथ एशिया ने नोएडा के पास प्रस्तावित फिल्मसिटी की व्यवहार्यता के अध्ययन के लिए करार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फिल्मसिटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे के साथ यीडा के सेक्टर-21 में 1,000 एकड़ में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

यीडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि इस बारे में यीडा के सीईओ अरुण वीर सिंह तथा सीबीआरई साउथ एशिया के निदेशक वैभव चौधरी के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

भाटिया ने बताया कि परामर्शक कंपनी परियोजना की व्यवहार्यता पर दो महीने में विस्तृत मसौदा सौंपेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट