लाइव न्यूज़ :

World Gold Council WGC: त्योहार में दबाकर सोना खरीद रहे भारतीय!, सोने की मांग 10 प्रतिशत बढ़कर 210.2 टन, धनतेरस और शादी सीजन में बढ़ सकता है दाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2023 12:18 IST

World Gold Council WGC: दुनिया में सोने के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता देश भारत में सोने की कीमतों में नरमी और त्योहारी मांग के कारण इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सोने की मांग बढ़ी है।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछली तिमाही में सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी आई।धनतेरस त्योहार और शादी के सीजन का असर कीमतों पर पड़ेगा।तीसरी तिमाही में भारत का सोने का आयात बढ़कर 220 टन हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 184.5 टन था।

World Gold Council WGC: भारत में चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में सोने की मांग 10 प्रतिशत बढ़कर 210.2 टन हो गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने यह जानकारी दी। दुनिया में सोने के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता देश भारत में सोने की कीमतों में नरमी और त्योहारी मांग के कारण इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सोने की मांग बढ़ी है।

डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि पिछली तिमाही में सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी आई लेकिन अब इसमें तेजी आनी शुरू हो गई है। अगले दो महीनों में धनतेरस त्योहार और शादी के सीजन का असर कीमतों पर पड़ेगा।

सोने की मांग पर त्रैमासिक रिपोर्ट जारी करते हुए, डब्ल्यूजीसी ने कहा कि 2023 वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की सोने की मांग बढ़कर 210.2 टन हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 191.7 टन थी। रिपोर्ट के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में आभूषणों की मांग सात प्रतिशत बढ़कर 146.2 टन से 155.7 टन हो गई, जबकि सोने की छड़ तथा सिक्के की मांग 20 प्रतिशत बढ़कर 45.4 टन से 54.5 टन हो गई। तीसरी तिमाही में भारत का सोने का आयात बढ़कर 220 टन हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 184.5 टन था।

सोमसुंदरम ने कहा कि चौथी तिमाही में सोने की मांग तीसरी तिमाही के समान ही रहने की उम्मीद है। अगर कीमतों में और बढ़ोतरी नहीं हुई तो यह थोड़ी बेहतर होगी। वहीं विश्वस्तर पर सोने की मांग 2023 की तीसरी तिमाही में वैश्विक छह प्रतिशत घटकर 1,147.5 टन रह गई।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट