विश्व बैंक आंध्र में स्कूली शिक्षा परियोजना के लिए 25 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा

By भाषा | Published: November 23, 2021 09:56 PM2021-11-23T21:56:04+5:302021-11-23T21:56:04+5:30

World Bank to give $250 million loan for school education project in Andhra | विश्व बैंक आंध्र में स्कूली शिक्षा परियोजना के लिए 25 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा

विश्व बैंक आंध्र में स्कूली शिक्षा परियोजना के लिए 25 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा

नयी दिल्ली, 23 नवंबर विश्व बैंक आंध्र प्रदेश में एक स्कूली शिक्षा परियोजना के लिए 25 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। इसका लाभ राज्य के 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिल सकेगा।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘भारत सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार और विश्व बैंक ने 18 नवंबर, 2021 को एक परियोजना के लिए 25 करोड़ डॉलर के करार पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश में 50 लाख से अधिक छात्रों की ‘लर्निंग’ या सीखने की क्षमता में सुधार करना है।’’

इस समझौते पर आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा, आंध्र प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव राजशेखर और विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक जुनैद अहमद ने हस्ताक्षर किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: World Bank to give $250 million loan for school education project in Andhra

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे