लाइव न्यूज़ :

विश्व बैंक समूह ने रामकी एवनिरो इंजीनियर्स पर 20 महीने का प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 10:45 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 दिसंबर विश्व बैंक समूह ने अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण सेवा कंपनी रामकी एनविरो इंजीनियर्स लि. (आरईईएल) पर 20 महीने के प्रतिबंध की घोषणा की है। प्रतिबंध भारत में औद्योगिक प्रदूषण प्रबंधन परियोजना के लिए क्षमता निर्माण के तहत "काम में धोखाधड़ी के तरीके" के सिलसिले में लगाया गया है।

विश्व बैंक ने आठ दिसंबर को जारी एक बयान में कहा कि प्रतिबंध के साथ हैदराबाद की कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक एम गौतम रेड्डी, विश्व बैंक समूह द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं और संचालन में हिस्सा लेने के पात्र नहीं होंगे।

हालांकि, रेड्डी इस विषय पर टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं थे।

विश्व बैंक के मुताबिक कंपनी और रेड्डी ने 2014 में आंध्र प्रदेश के उक्कय्यपल्ली में एक नगरपालिका ठोस अपशिष्ट डंपसाइट को बंद करने और उसके नियंत्रण पर अनुबंध के लिए बोली लगाते समय एक उपठेकेदार का खुलासा नहीं किया था और विश्व बैंक को इस उपठेकेदारी व्यवस्था के होने के संबंध में गलत जानकारी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट