लाइव न्यूज़ :

विप्रो की 9,500 करोड़ रुपये की बायबैक पेशकश 29 दिसंबर को खुलेगी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो ने मंगलवार को कहा कि उसकी 9,500 करोड़ रुपये की शेयर बाई बैक (शेयर वापस खरीद) पेशकश 29 दिसंबर को शुरू होकर 11 जनवरी 2021 को बंद होगी।

कंपनी ने कहा है कि उसके शेयरधारकों ने पिछले माह 400 रुपये प्रति शेयर के दाम पर कंपनी के 23.75 करोड़ शेयर वापस खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी थी। इस खरीद पर कुल मिलाकर 9,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विप्रो ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘ ... कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से 21 दिसंबर 2020 को कंपनी द्वारा बायबैक पेशकश के लिये भेजे गये पत्र पर अंतिम टिप्पणी प्रापत हो गई है। ... कंपनी इस पेशकश पत्र को पात्र शेयरधारकों को जारी करेगी।’’

कंपनी ने बायॅबैंक की पात्रता के लिये 11 दिसंबर 2020 की तिथि को रिकार्ड तिथि रखा है।

नियामकीय सूचना में कहा गया है कि शेयर वापस खरीदने की पेशकश 29 दिसंबर 2020 को शुरू होगी और 11 जनवरी 2021 को बंद होगी।

शेयर बाजार में बोली निपटान की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2021 अथवा उससे पहले होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब