लाइव न्यूज़ :

विप्रो के सीईओ ने कहा, अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों पर निर्भर करेगी उद्योग की वृद्धि

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थिएरी डेलापोर्ट का मानना है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग की वृद्धि काफी हद तक अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों तथा सेवाओं पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि डेटा, क्लाउड और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में जबर्दस्त बढ़ी हुई वृद्धि देखने को मिलेगी।

विप्रो ने वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही के दौरान अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में कई अधिग्रहण पूरे किए हैं। इससे बेंगलुरु की इस कंपनी को अपनी स्थानीय मौजूदगी और सेवाओं की पेशकश को मजबूत करने में मदद मिली है।

डेलापोर्ट ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में एक नोट में कहा, ‘‘हम इस बात को जानते हैं कि अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियां और सेवाएं उद्योग की वृद्धि की अगुवाई करेंगी। ऐसे में हमें डिजिटल, क्लाउड, डेटा, इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में जबर्दस्त बढ़ी हुई वृद्धि देखने को मिलेगी।’’

डेलापोर्ट ने कहा कि क्लाउड निश्चित रूप से आज उपभोक्ताओं की बातचीत का केंद्र है। यह सिर्फ पसंद वाला परिचालन का मंच ही नहीं बन रहा है, बल्कि डिजिटल बदलाव को एक बुनियादी हिस्सा बन चुका है।

उन्होंने कहा कि आज ‘वर्क फ्रॉम एनिवेयर’ या क्राउडसोर्सिंग जैसे नई कार्य मॉडल अस्तित्व में आ चुके हैं। ऐसे में कंपनियों के लिए साइबरसुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विप्रो अपने ग्राहकों को आईटी बदलाव में पूर्ण मदद कर रही है।

डेलापोर्ट ने पिछले साल जुलाई में विप्रो के सीईओ का पद संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार