लाइव न्यूज़ :

उपयोगकर्ता नीति में बदलाव को लेकर दुष्प्रचार पर किसी भी सवाल का जवाव देने को तैयार: व्हाट्सऐप

By भाषा | Updated: January 20, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी भारत सरकार द्वारा गोपनीयता नीति में बदलावों को वापस लेने के लिए कहने के एक दिन बाद व्हाट्सऐप ने बुधवार को कहा कि प्रस्तावित बदलावों से फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की उसकी क्षमता में वृद्धि नहीं होगी और वह इस मुद्दे पर किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार है।

भारत सरकार ने मंगलवार को व्हाट्सऐप द्वारा सेवा और गोपनीयता नीति की शर्तों में बदलावों पर 14 सवाल पूछे थे।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि यह बदलाव फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की हमारी क्षमता को बढ़ाता नहीं है। हमारा उद्देश्य पारदर्शिता लाना और व्यवसायों को जुड़ने के नए विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने ग्राहकों की सेवा कर सकें और वृद्धि हासिल कर सकें।’’

प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्सऐप हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ व्यक्तिगत संदेशों की रक्षा करेगा, ताकि न तो व्हाट्सऐप और न ही फेसबुक उन्हें देख सके।

प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘‘हम गलत सूचनाओं का समाधान करने और किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए उपलब्ध हैं।’’

भारत सरकार ने मंगलवार को व्हाट्सऐप को गोपनीयता नीति में किये गये हालिया बदलाव वापस लेने के लिये कहा था। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सऐप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विल कैथकार्ट को कठोर शब्दों में लिखे एक पत्र में कहा कि भारत में व्हाट्सऐप के सबसे अधिक उपयोक्ता (यूजर) हैं और भारत व्हाट्सऐप के लिये सबसे बड़ा बाजार है।

पत्र में कहा गया, व्हाट्सऐप की सेवा शर्तों एवं गोपनीयता नीति में प्रस्तावित बदलावों में इसके उपयोगकर्ताओं को इससे बाहर रहने का विकल्प नहीं दिया गया है। यह भारतीय नागरिकों की स्वायत्तता और उनकी पसंद के संबंध में गंभीर चिंताएं पैदा करता है।

मंत्रालय ने व्हाट्सऐप को प्रस्तावित बदलावों को वापस लेने तथा सूचना की गोपनीयता, पसंद की स्वतंत्रता व डेटा सुरक्षा पर रवैये पर पुन: विचार करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार