लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप ने उपयोगकर्ताओं के लिये सेवा शर्तों, निजता नीति को अद्यतन किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 00:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी व्हाट्सऐप ने उपयोगकर्ताओं के लिये सेवा शर्तों और निजता से जुड़ी नीति को अद्यतन किया है। इसके तहत उसने बताया है कि वह कैसे फेसबुक के साथ सोशल मीडिया दिग्गज के उत्पादों में एकीकरण के लिए उपयोगकर्ता से जुड़े आंकड़ों का प्रसंस्करण करती है।

इस बारे में उपयोगकर्ताओं को ऐप के जरिये जानकारी दी गयी है। यह आठ फरवरी, 2021 से प्रभाव में आएगा।

उपयोगकर्ताओं को दिये गये संदेश में सेवा शर्तों और निजता से जुड़ी नीति को अद्यतन करने के बारे में जानकारी दी गयी है। इसमें व्हाट्ससऐप की सेवा के बारे में सूचना दी गयी है और यह बताया गया है कि वह किस प्रकार उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों का प्रसंस्करण करती है।

इसमें यह भी बताया गया है कि कंपनियां व्हाट्सऐप चैट को रखने और प्रबंधित करने के लिए फेसबुक की सेवाओं का उपयोग कैसे कर सकती है और फेसबुक के साथ व्हाट्सऐप भागीदार कैसे कंपनी के उत्पादों में एकीकरण पेश करते हैं।

संदेश में कहा गया है कि उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप का उपयोग जारी रखने के लिये अद्यतन सेवा शर्तों और निजता नीति को स्वीकार करने की जरूरत है।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जैसा कि हमने अक्टूबर 2020 में व्हाट्सऐप के व्यापार दृटिकोण के तहत कहा था, छोटे व्यवसायों को बेहतर ढंग से सक्षम करने के लिए, हम अपनी सेवा शर्तों और निजता नीति को अद्यतन कर रहे हैं। हम व्हाट्सऐप को जवाब देने या किसी व्यवसाय से मदद पाने के लिये एक शानदार जरिया बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि अद्यतन सेवा शर्तें और निजता नीति में अतिरिक्त सूचना शामिल है कि कंपनी कैसे उपयोगकर्ताओं के आंकड़े का उपयोग करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?