लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश एशियाई उद्यमियों की संपत्ति इस साल 20 प्रतिशत बढ़ी, हिंदुजा शीर्ष पर कायम

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:13 IST

Open in App

लंदन, 29 नवंबर ब्रिटेन में रहने वाले एशियाई समुदाय के उद्यमियों की कुल संपत्ति इस साल 100 अरब पाउंड से थोड़ी ही कम रही है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

एशियन मीडिया ग्रुप की तरफ जारी एशियाई अमीरों की वार्षिक सूची के मुताबिक, ब्रिटेन में मौजूद एशियाई उद्यमियों ने महामारी और ब्रेक्रिजट जैसे झटकों का कहीं ज्यादा सफलता से सामना किया है और यह उनकी संपत्ति में हुई वृद्धि से झलक भी रहा है।

इस सूची में एक बार फिर हिंदुजा परिवार शीर्ष पर है। वर्ष 2020 की तुलना में हिंदुजा परिवार की संपत्ति इस साल 2.5 अरब पाउंड बढ़ी है। यह लगातार सातवां मौका है जब हिंदुजा परिवार सबसे धनी ब्रिटिश एशियाई चुना गया है।

एशियन मीडिया ग्रुप ने ब्रिटिश एशियाई समुदाय के सबसे धनी 101 लोगों की सूची जारी की है। इसे ब्रिटिश एशियाई समुदाय की सबसे प्रामाणिक सूची माना जाता है।

इस बार की सूची में ब्रिटेन के 15 अरबपति शामिल हैं जो पिछले साल की तुलना में दो अधिक है।

अगर एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति वृद्धि के लिहाज से देखें तो मित्तल परिवार सूची में सबसे आगे है। इस साल इस परिवार की संपत्ति 4.8 अरब पाउंड बढ़ी है। कुल 14.2 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ मित्तल परिवार इस सूची में हिंदुजा परिवार के बाद दूसरे स्थान पर है।

वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इस साल उनकी संपत्ति में 4.6 अरब पाउंड की वृद्धि हुई है।

ब्रिटेन के लघु कारोबार मंत्री पॉल स्कली ने ब्रिटिश एशियाई उद्यमियों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि महामारी से उपजी चुनौतियों का भी उन्होंने बखूबी सामना किया है। इस जज्बे की तारीफ की जानी चाहिए।

इस सूची के प्रकाशक एशियन मीडिया ग्रुप के कार्यकारी निदेशक शैलेश आर सोलंकी ने कहा, ‘‘यह सूची ब्रिटेन में एशियाई संपत्ति का एक मापक है। एशियाई उद्यमियों ने हर मायने में ब्रिटेन को समृद्ध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार