लाइव न्यूज़ :

वेयरहाउस प्राधिकरण ने एफपीओ एवं पीएसी के पंजीकरण शुल्क में की कटौती

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर वेयरहाउस विकास एवं नियामक प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) ने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसी) एवं स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए पंजीकरण शुल्क को घटाकर 500 रुपये कर दिया है।

प्राधिकरण के प्रमुख हरप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि इन उत्पादक संगठनों के पंजीकरण शुल्क में कटौती करने का कारण यह है कि उनके पास खेतों के पास ही भंडारण सुविधाएं मुहैया कराने में स्वाभाविक बढ़त होती है।

सिंह ने एक बयान में कहा, "यह सूचित किया जाता है कि एफपीओ, पीएसी एवं एसएचजी के लिए पंजीकरण शुल्क में खासी कटौती करते हुए 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं अन्य परंपरागत गोदामों के लिए शुल्क 5,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक है।"

पीएसी एवं एफपीओ अपना गोदाम न होने की स्थिति में अपने इलाके में अप्रयुक्त गोदामों को ले सकते हैं और उन्हें डब्ल्यूडीआरए मानकों के अनुरूप उन्नत कर सकते हैं। इससे उनके सदस्य किसानों को फायदा पहुंचेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार