लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइंडिया ने जून में 42.8 लाख ग्राहक गंवाये, एयरटेल, जियो के ग्राहक बढ़े

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:28 IST

Open in App

संकट में फंसी वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने जून में 42.8 लाख मोबाइल ग्राहक गंवाए। इसका फायदा रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को हुआ। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार, जून में रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में 54.6 लाख की बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल की ग्राहक संख्या में 38.1 लाख का इजाफा हुआ। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 42.8 लाख घटकर 27.3 करोड़ रह गई। इससे कर्ज के बोझ तले दबी दूरसंचार कंपनी की दिक्कतें और बढ़ी है, जो बाजार में टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है। जून में रिलायंस जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 54.6 लाख बढ़कर 43.6 करोड़ हो गई। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी वायरलाइन कनेक्शन जोड़ने में भी सबसे आगे रही। माह के दौरान कंपनी ने वायरलाइन श्रेणी में 1.87 लाख नए ग्राहक जोड़े। भारती एयरटेल के जून में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 38.1 लाख बढ़कर 35.2 करोड़ पर पहुंच गई। आंकड़ों के अनुसार, जून, 2021 के अंत तक देश में कुल फोन ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 0.34 प्रतिशत बढ़कर 120.2 करोड़ हो गई। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में फोन ग्राहकों की संख्या बढ़ी, जबकि ग्रामीण इलाकों में कनेक्शनों में मामूली गिरावट आई। ट्राई ने कहा, ‘‘जून महीने में 440 ऑपरेटरों से मिली सूचना के आधार पर ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 79.27 करोड़ पर पहुंच गई, जो मई अंत तक 78.02 करोड़ थी। इसमें मासिक आधार पर 1.60 प्रतिशत की वद्धि हुई। ब्रॉडबैंड बाजार में पांच शीर्ष सेवाप्रदाताओं की बाजार हिस्सेदारी 98.7 प्रतिशत है। इनमें रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. (43.99 करोड़), भारती एयरटेल (19.71 करोड़), वोडाफोन आइडिया (12.14 करोड़), बीएसएनएल (2.26 करोड़) और एट्रिया कन्वर्जेंस (19.1 लाख) शामिल हैं। ट्राई का जून माह के लिये ग्राहकों की संख्या का यह कार्ड ऐसे समय आया है जब निजी क्षेत्र की तीन दूरसंचार कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबारReliance Jio: 5G डाउनलोड स्पीड में नंबर-1, इंदौर में 254.35 Mbps की डाउनलोड स्पीड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित