लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आईडिया ने स्पेक्ट्रम की 8,200 करोड़ की किश्त चुकाने के लिए एक साल की मोहलत मांगी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक जुलाई नकद धन के अभाव में घिरी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आईडिया लिमिटेड ने 8,200 करोड़ रुपये से अधिक की स्पेक्ट्रम की किश्त चुकाने के लिए दूरसंचार विभाग (डॉट) से एक साल की मोहलत मांगी है।

कंपनी को यह किश्त का अप्रैल 2022 तक भरनी है।

कंपनी ने 25 जून को दूरसंचार सचिव को भेजे पत्र में कहा कि कंपनी अपनी नकदी का उपयोग समायोजित सकल राजस्व राशि के बकाये के भुगतान में कर रही है। जिसके कारण वह 9 अप्रैल, 2022 को दी जाने वाली 8,292 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम किश्त के भुगतान में असमर्थ है।

पीटीआई-भाषा द्वारा देखे गए पत्र के अनुसार कंपनी ने दूरसंचार विभाग से अनुरोध किया है कि वह इस किश्त का भुगतान अप्रैल 2022 के बजाय अप्रैल 2023 में करने के लिए इसे एक और साल की मोहलत दें। कंपनी ने कहा है कि वह किश्त का भुगतान करने में असमर्थ है।

वोडाफोन आईडिया ने कहा कि वह पिछले छह महीने से पूंजी जुटाने की दिशा में काम कर रही है। लेकिन कोई निवेश करने को तैयार नहीं हैं। उनका मानना ​​है कि जब तक सेवाओं की दरें नहीं बढ तब तक इस उद्योग का स्वास्थ्य नहीं सुधरेगा।

कंपनी ने इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां