लाइव न्यूज़ :

आईफोन विनिर्माण संयंत्र में हिंसा पर विस्ट्रॉन ने कहा, कंपनी पर कोई उल्लेखनीय असर नहीं

By भाषा | Updated: December 21, 2020 13:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 दिसंबर एपल के लिए ठेके पर विनिर्माण करने वाली ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन ने कहा कि उसके कर्नाटक स्थित संयंत्र में हाल में हुई हिंसा का उस पर कोई उल्लेखनीय असर नहीं होगा।

कोलार जिसले के नरसापुरा स्थित विस्ट्रॉन के आईफोन विनिर्माण संयंत्र में 12 दिसंबर को कथित रूप से वेतन और ओवर टाइम भुगतान में देरी के चलते तोड़ृफोड़ हुई थी।

कंपनी ने ताइवान शेयर बाजार को बताया, ‘‘भारत में हमारे नरसापुरा संयंत्र की घटना के संबंध में संबंधित सरकारी अधिकारियों के सहयोग से जांच जारी है, साथ ही संबंधित बीमा दावे भी शामिल हैं। कंपनी अपने ग्राहकों के साथ मिलकर संबंधित मुद्दों और परिचालन को सही करने के लिए काम करेगी।’’

कंपनी ने आगे कहा, ‘‘चूंकि नरसापुरा संयंत्र का परिचालन नया है और वहां खेप की मात्रा भी अभी कम है, इसलिए घटना का विस्ट्रॉन पर उल्लेखनीय असर नहीं होगा।’’

विस्ट्रॉन ने इस मामले में एपल द्वारा जांच शुरू किए जान पर कहा कि कंपनी की नीतियों के आधार पर वह ग्राहकों के साथ व्यापार व्यवस्था पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी।

ऐपल ने शनिवार को कहा था कि उसने उसने विस्ट्रॉन को प्रोबेशन पर रखा है और जांच के नतीजे आने तक उसे कोई नया ठेका नहीं दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट