लाइव न्यूज़ :

जिंदल स्टील परियोजना के विरोध में गांव वालों ने प्रवेश द्वार बंद किये

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:05 IST

Open in App

पारादीप, छह दिसंबर ओड़िशा के जगतसिंहपुर जिले में जिंदल स्टील वर्क्स (जेएसडब्ल्यू) की परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को रोकने के लिये गांवों में प्रवेश स्थलों को बांस से घेर दिया है।

जिंदल प्रतिरोध संग्राम समिति के नेता देबेंद्र स्वैन की गिरफ्तारी के बाद तनाव बढ़ गया है। गांव वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस परियोजना का समर्थन करने वालों की मदद से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कर रही है।

एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि परियोजना का समर्थन करने वाले गोविंदपुर गांव निवासी प्रभात राउत के आरोप पर शनिवार को एक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछली रात उनके घर पर बम फेंका गया था। पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि स्वैन की गिरफ्तारी के बाद ढिंकिया के ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया और एक वैन में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार घटना में सुरक्षाकर्मी और कई ग्रामीण जख्मी हुए हैं।

पुलिस को गांव के अंदर आने से रोकने के लिए ढिंकिया के स्थानीय लोगों ने बांस से गांव के तीन प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है।

गांव वालों ने कहा, ‘‘हम अपनी मातृभूमि नहीं छोड़ेंगे और हम अपनी जान दे देंगे। लेकिन जिंदल परियोजना की अनुमति नहीं देंगे।’’

जेएसडब्ल्यू ने 50,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 1.2 करोड़ टन प्रति सालाना क्षमता के कारखाने के साथ, 900 मेगावॉट बिजली संयंत्र और 3,000 एकड़ भूमि में एक निजी उपयोग के लिये बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव