लाइव न्यूज़ :

विक्रम सोलर ने उत्तर प्रदेश में 85 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना चालू की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई सौर ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी विक्रम सोलर ने उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित बिल्हौर में 85 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना चालू की है। यह सौर संयंत्र सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के लिये लगायी गयी है।

विक्रम सोलर ने एक बयान में उत्तर प्रदेश के बिल्हौर में एनटीपीसी के लिये 85 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र पूरा होने की घोषणा की।

कंपनी ने हाल में इसी जगह एनटीपीसी के लिये 140 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र लगाया था। इसको लेकर कुल मिलाकर यह परियोजना 225 मेगावाट क्षमता की हो गयी है। इस लिहाज से यह उत्तर प्रदेश में एक ही स्थान पर लगायी गयी सबसे बड़ी सौर परियोजना है।

बयान के अनुसार 85 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना 400 एकड़ क्षेत्र में फैली है। इससे 20 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है।

साथ ही इस संयंत्र से 4.57 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और इससे प्रतिवर्ष 88,905 घरों को बिजली की आपूर्ति होगी।

विक्रम सोलर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी साईबाबा वुतुकुरी ने इस अवसर पर कहा, “.... हमारी कुल क्षमता में एनटीपीसी के साथ कुल 708 मेगावाट क्षमता की स्थापित और निर्माणाधीन परियोजनाएं शामिल हैं। यह हमारे लिये गर्व की बात है। इससे ग्राहक के कार्यों को पूरे ध्यान और एकाग्रता से करने की हमारी प्रतिबद्धता साबित होती है। हम उम्मीद करते हैं कि एनटीपीसी के साथ हमारी यह यात्रा उनके हरित ऊर्जा के उद्देश्य को पूरा करते हुए जारी रहेगी।”

विक्रम सोलर देश की प्रमुख सौर मौड्यूल विनिर्माता और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) समाधान प्रदाता है। कंपनी की सालाना सौर मोड्यूल विनिर्माण क्षमता 1200 मेगावाट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर