लाइव न्यूज़ :

वीनस रेमेडीज ने कर्मचारियों के लिए कोविड-19 संरक्षण नीति की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जुलाई दवा कंपनी वीनस रेमेडीज ने अपने कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए कोविड संरक्षण नीति की घोषणा की है।

कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि इस नीति के तहत यदि किसी कर्मचारी की कोविड-19 की वजह से मौत हो जाती है, तो उस कर्मचारी के मनोनीत आश्रित को एक माह के सकल वेतन के बराबर राशि अगले 12 माह तक उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा उस कर्मचारी के परिवार के पात्र सदस्य को उसकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर नियमित रोजगार की भी पेशकश की जाएगी। कर्मचारी के आश्रित परिवार के सदस्यों को मौजूदा कर्मचारी लाभ के अलावा यह समर्थन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह नीति एक जुलाई से अगले साल 30 जून तक वैध रहेगी।

वीनस रेमेडीज के अध्यक्ष (मानव संसाधन) अक्षांश चौधरी ने कहा, "हमारे कर्मचारी न केवल हमारी सबसे बड़ी संपदा हैं बल्कि वे हमारी शीर्ष प्राथमिकता भी हैं। हमारी नीतियां हमेशा कर्मचारियों की बेहतरी को ध्यान में रखकर बनायी जाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर