लाइव न्यूज़ :

वेंकैया नायडू ने सोशल मीडिया कंपनियों और परंपरागत मीडिया के बीच राजस्व साझेदारी पर जो दिया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 दिसंबर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी आधारित सोशल मीडिया कंपनियों और परंपरागत मीडिया के बीच राजस्व साझेदारी पर आधारित सहयोग का व्यावसायिक मॉडल तैयार करने के लिए प्रभावी दिशानिर्देशों और कानून की जरूरत को रेखांकित किया।

गौरतलब है कि परंपरागत मीडिया संस्थान कमाई के लिए जूझ रहे हैं।

नायडू ने एम वी कामथ स्मृति व्याख्यान के छठे संस्करण में कहा, ‘‘प्रिंट मीडिया द्वारा पर्याप्त लागत के साथ तैयार की गई सूचना रिपोर्ट को सोशल मीडिया दिग्गजों द्वारा हड़पा जा रहा है। यह अनुचित है।’’

इस कार्यक्रम का आयोजन मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन ने किया था, जिसमें नायडू वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक प्रिंट मीडिया ईमानदारी से ऑनलाइन होकर तकनीकी को अपना रहा है, लेकिन उसे एक व्यवहार्य राजस्व मॉडल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ देश प्रिंट मीडिया के लिए सोशल मीडिया दिग्गजों के साथ राजस्व साझेदारी सुनिश्चित करने के उपाय कर रहे हैं।

नायडू ने जोर देकर कहा कि हमें इस समस्या पर भी गंभीरता से विचार करने और प्रभावी दिशानिर्देश तथा कानून बनाने की जरूरत है ताकि प्रिंट मीडिया को प्रौद्योगिकी कंपनियों से राजस्व में अपना हिस्सा मिल सके।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि विज्ञापन से आमदनी एक मीडिया संगठन को चलाने के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रौद्योगिकी के कारण पैदा हुए व्यवधान के चलते मीडिया पर गंभीर असर पड़ा है और उन्हें गंभीर दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

नायडू ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी दिग्गज सूचना के द्वारपाल के रूप में उभरे हैं।’’

उन्होंने पारंपरिक मीडिया पर सोशल मीडिया के प्रभाव की व्याख्या करते हुए कहा कि वेब सूचना और समाचार के प्रसार का मुख्य साधन बनकर उभरा है।

सोशल मीडिया के युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी ही चाहिए, लेकिन इसमें स्व-नियमन और प्रोटोकॉल भी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?