लाइव न्यूज़ :

त्योहारी मौसम में वाहनों की खुदरा बिक्री 18 फीसदी घटीः फाडा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर सेमीकंडक्टर की किल्लत होने से आपूर्ति बाधित होने के कारण इस बार त्योहारी मौसम पर वाहनों की खुदरा बिक्री 18 फीसदी तक गिर गई।

मोटर वाहन डीलरों के महासंघ फाडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाहन बिक्री के लिए सबसे मुफीद माने जाने वाले त्योहारी मौसम में भी इस साल खुदरा बिक्री कम रही। फाडा के मुताबिक, इस साल 42 दिनों के त्योहारी मौसम में कुल 20,90,893 वाहनों की खदुरा बिक्री हुई जबकि पिछले साल के त्योहारी मौसम में 25,56,335 वाहन बिके थे।

फाडा ने कहा कि तिपहिया एवं वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर इस साल के त्योहारी मौसम में बाकी सभी वाहन संवर्गों की बिक्री कम हुई है। इनमें यात्री वाहन, दोपहिया और ट्रैक्टर भी शामिल हैं।

त्योहारी मौसम में पंजीकृत होने वाले यात्री वाहनों की कुल संख्या 3,24,542 रही जो वर्ष 2020 के त्योहारी मौसम की तुलना में 26 फीसदी तक कम है।

इसी तरह दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 18 फीसदी घटकर 15,79,642 इकाई पर आ गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 19,38,066 दोपहिया वाहन था।

ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री भी अक्टूबर-नवंबर के त्योहारी मौसम में 23 फीसदी गिरकर 56,841 पर आ गई जो पिछले साल 73,925 इकाई रही थी।

इसके उलट तिपहिया एवं वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस बार बढ़ी है। इस त्योहारी मौसम में 52,802 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 34,419 था। इसी तरह वाणिज्यिक उपयोग वाले वाहनों की बिक्री भी दस फीसदी की बढ़त के साथ 77,066 रही जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 70,361 वाहनों का था।

फाडा के अध्यक्ष विनकेश गुलाटी ने कहा कि यह पिछले एक दशक का सबसे खराब त्योहारी मौसम साबित हुआ है। उन्होंने कहा, "सेमीकंडक्टर की किल्लत होने से हम मांग होने के बावजूद अपेक्षित संख्या में वाहनों की आपूर्ति नहीं कर सके। खासकर एसयूवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी और लग्जरी वाहनों की आपूर्ति पर ज्यादा असर देखा गया है।" हालांकि गुलाटी ने कहा कि एंट्री-लेवल वाली कारों की मांग बनी रही।

उन्होंने कहा कि महामारी की वजह से पहले से ही परेशान ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की मांग कम रहने की बड़ी वजह पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी रही। यहां तक कि पूछताछ के लिए आने वाले ग्राहक भी कम रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव