लाइव न्यूज़ :

वेदांता ने गोवा में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून वेदांता ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से लड़ने में गोवा

की मदद के लिए बृहस्पतिवार को 100 बिस्तरों वाला चिकित्सा सुविधाओं से लैस अस्पताल गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सुपुर्द करने की घोषणा की।

इस चिकित्सा प्रतिष्ठान में 20 सघन देखभाल और ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की सुविधा से लैस 80 बिस्तर और आवश्यक उपकरण शाामिल हैं। आवश्यक उपकरणों में केंद्रीय निगरानी प्रणाली, एबीजी मशीन और एक्स-रे मशीनें शामिल हैं।

कंपनी ने एक बयाान में कहा, "वेदांता सेसा गोवा आयरन ओर बिजनेस ने बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) को 100 बिस्तरों वाला चिकित्सीय ढांचा सौंपा।"

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे सहित अन्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, "गोवा सरकार लोगों की मदद के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है और कोविड के प्रसार के रोकने के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय सुविधा प्रदान कर रही है। इस महामारी के दौरान कोविड से निपटने की खातिर देश भर में कई कॉरपोरेट ने व्यापक स्तर पर सरकार की मदद की और वेदांता उनमें से एक है।"

कंपनी ने कहा कि वेदांता समूह ने देश में महामारी की दूसरी लहर से लड़ने के लिए 150 करोड़ रुपए की प्रतिबद्धता दी है। इससे पहले पिछले साल कोविड की पहली लहर के दौरान कंपनी ने 201 करोड़ रुपए का योगदान दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट