लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी, अगले कुछ माह भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे : ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल भारत के लिए अगले कुछ महीने अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि कोविड-19 संक्रमण के मामलों उछाल से ‘अपरिपक्व’ आर्थिक पुनरुद्धार के रास्ते में चुनौतियां आएंगी। वैश्विक पूर्वानुमान कंपनी ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने शुक्रवार को यह राय जताई।

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा कि अभी इसका असर काफी सीमित है और अर्थव्यवस्था जुझारू क्षमता दिखा रही है, लेकिन नीति-निर्माताओं के समक्ष अब जरा भी कोताही की गुंजाइश नहीं बची है।

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा कि राज्य सरकारें इस बार सख्त लॉकडाउन से बच रही हैं। ऐसे में इस बार इसका आर्थिक प्रभाव पिछले साल की दूसरी तिमाही की तुलना में कम रहेगा।

कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव के आधार पर देखा जाए, तो भारत में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह पर्याप्त नहीं है।

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा, ‘‘यदि स्वास्थ्य की स्थिति उल्लेखनीय रूप से खराब होती है और व्यापक रूप से सख्त अंकुश लगाए जाते हैं, तो 2021 की पहली छमाही के लिए हमारा अनुमान प्रभावित हो सकता है।’’

वैश्विक पूर्वानुमान कंपनी ने कहा कि दूसरी लहर अधिक व्यापक हो रही है, जिससे आगामी दिनों में आवाजाही का स्तर प्रभावित होगा।

‘‘हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 की तरह बड़ी गिरावट नहीं आएगी। अभी लक्षित लॉकडाउन के जरिये महामारी को फैलने से रोकने की रणनीति अपनाई जा रही है।‘‘

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा कि यह सही है कि पिछले साल संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिन देशों ने लॉकडाउन नहीं लगाया था, उनका प्रदर्शन अंकुश लगाने वाले देशों की तुलना में आर्थिक रूप से अच्छा नहीं रहा था।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार 30वें दिन सतत वृद्धि का सिलसिला जारी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,79,608 पर पहुंच गई है, जो कुल संक्रमण के मामलों का 7.5 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...