लाइव न्यूज़ :

यूटीआई एएमसी ने वेत्री सुब्रमण्यम को सीआईओ, अजय त्यागी को इक्विटी प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसने वेत्री सुब्रमण्यम को अपना मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) और अजय त्यागी को अपने म्यूचुअल फंड परिचालन के लिए इक्विटी प्रमुख नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां एक अगस्त से प्रभावी हैं।

परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी ने एक बयान में कहा कि सुब्रमण्यम कंपनी की इक्विटी, निश्चित आय और शोध जैसे कार्यों को देखेंगे। वह जनवरी 2017 में यूटीआई एएमसी से जुड़े थे।

बयान के मुताबिक त्यागी मई 2000 में एक प्रबंधन प्रशिक्षु और विश्लेषक के रूप में यूटीआई एएमसी में शामिल हुए थे और अब एक फंड मैनेजर के रूप में यूटीआई की सबसे बड़ी इक्विटी योजना का प्रबंधन कर रहे हैं और उनका एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार