लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेट की समिति मैक्स विमानों की जांच में नियामक की कमियां निकालीं

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:05 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 दिसंबर (एपी) सीनेट के जांचकर्ताओं का कहना है कि बोइंग ने 737 मैक्स विमान की जांच के लिए किए जाने वाले एक परीक्षण को अनुचित तरीके से प्रभावित करने का काम किया है। इस परीक्षण में यह देखा जाना था कि इस विमान में उड़ान के दौरान समस्या खड़ी होने पर पायलट कितना जल्द उसे संभालने का काम शुरू कर सकते हैं।

साथ ही यह भी लगता है कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अधिकारियों ने इन विमानों की दो भीषण दुर्घटनाओं की समीक्षा में बाधा खड़ी की ।

सीनेट की वाणिज्य समिति की शुक्रवार को जारी रपट में कहा गया है कि एफएए ने कई व्हिसिलब्लोअर (भेद बताने वाले आंतरिक लोगों) के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखा। साथ ही अमेरिकी परिवहन विभाग ने भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा कर विमान दुर्घटना की जांच करने वाले जांचकर्ताओं के काम को बाधित किया। एफएए परिवहन विभाग की एजेंसी है।

इसी तरह की एक रपट अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने साल के शुरूआत में दी थी। इसमें एफएए की कार्रवाई की समीक्षा की गयी थी। दोनों ने बोइंग मैक्स को एजेंसी के अनुमति देने को लेकर आपत्ति जतायीं हैं।

लेकिन एफएए ने कहा कि इस रपट की बहुत से बाते निराधार हैं। उसने मैक्स विमानों की अपनी समीक्षा को सही बताया है।

इंडोनेशिया आर इथियोपिया में मैक्स विमान दुर्घटना के बाद इस किस्म के सभी विमानों को दुनिया भर की एयरलाइनों ने खड़ा कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर